Bhojpuri Gana: विदेशी लड़कियों संग रोमांस करते नजर आए पवन सिंह, देख लोग भी शर्माए

भोजपुरी सिनेमा के अक्षय कुमार कहे जाने वाले पवन सिंह का जलवा लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। पवन सिंह की जबरदस्त फैन फॉलोइंग का अंदाजा आप इस बात ये भी लगा सकते है कि जब भी उनकी कोई नई मूवी या नया गाना रिलीज होता है, तो उसे पहले ही हिट मान लिया जाता है। पवन सिंह के गाने को लोग इंटरनेट पर काफी सर्च करते है। इन दिनों उनका एक नया गाना रिलीज हुआ है, जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे है और वो गाना सर्चिंग लिस्ट में टॉप पर है। गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस गाने का नाम है 'ये लड़की सही है', गाना काफी मजेदार है। वीडियो में पवन सिंह विदेशी लड़कियों के साथ डांस और रोमांस करते हुए नजर आ रहे है। पवन सिंह (Pawan Singh) की अंदर गजब का टैलेंट है, वो जिस किसी के साथ नजर आते है। लोगों को वो जोड़ी उनकी पसंद आने लगती है। वीडियो में वो एक विदेशी महिला के साथ नजर आ रहे है। ऐसे में लोगों को उस विदेशी महिला के संग पवन सिंह की जोड़ी काफी पसंद आ रही है।
हर गाने की तरह इस गाने (Bhojpuri Gana) को भी पवन सिंह ने गाया है। आपको बता दें कि पवन सिंह अपने गाने खुद ही गाते है। उनकी मधुर आवाज से भरपूर गाना सोशल मीडिया पर कब्जा जमा रहा है। इस गाने को आजाद सिंह ने लिखा है। वहीं गाने में शानदार म्यूजिक देने का काम सजन मिश्रा ने किया हैं। इस गाने को 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है। आप भी सुनिए ये पवन सिंह का ये गाना और जमकर उठाएये लुफ्त....
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS