Bhojpuri Gana: बीवी को Hot लुक में बेसब्र हुए पवन सिंह, फौरन टी-शर्ट उतार कर डाला Bold Romance

Bhojpuri Gana: बीवी को Hot लुक में बेसब्र हुए पवन सिंह, फौरन टी-शर्ट उतार कर डाला Bold Romance
X
Pawan Singh Bhojpuri Gana: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पवन सिंह के इस गाने का नाम 'मीठा मीठा बथे कमरिया हो' (Mitha Mitha Bathe Kamariya) है। गाना काफी जबरदस्त है।

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह के लाखों-करोड़ों फैंस है। पवन सिंह अपने गानों के जरिए अपने फैंस को खूब एंटरटेन करते रहते है। फैंस भी उनके गानों का इंतजार बड़ी ही बेसब्री से करते है। पवन सिंह का नया गाना हो या पुराना गाना... सोशल मीडिया पर छाया रहता है। इन दिनों पवन सिंह का भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पवन सिंह के इस गाने का नाम 'मीठा मीठा बथे कमरिया हो' (Mitha Mitha Bathe Kamariya) है। गाना काफी जबरदस्त है। इस गाने को लोग कितना पसंद कर रहे है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे 6 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को खुद पवन सिंह ने गाया है। वहीं गाने के बोल अरुण बिहारी ने लिखे है जबकि म्‍यूजिक देने का काम आशीष वर्मा ने किया है।

पवन सिंह को भोजपुरी सिनेमा का पावरस्टार क्यों कहा जाता है, इस गाने से एक बार फिर साबित हो चुका है। पवन सिंह की जीवन की बात करें तो पवन सिंह का जन्म बिहार के आरा जिले में हुआ था। उनके पिता एक किसान थे और उनकि माता गृहणी है। पवन सिंह ने अपने करियर की शुरूआत गायक के तौर पर की थी। साल 1997 में उनका पहला एलबम 'ओढ़निया वाली' आया। वहीं साल 2007 में फिल्मी सफर की शुरुआत कर 'रंगिली चुनरिया तोहरे नाम से' में काम किया। इस फिल्म में उन्होंने बतौर लीड एक्टर काम किया।

लेकिन पवन को ज्यादा लोकप्रियता तब हासिल हुई, जब उनका भोजपुरी गाना 'लगावे लू जब लिपिस्टिक' रिलीज हुआ। 1 दिसंबर साल 2014 को पवन सिंह ने निलम सिंह के साथ शादी की। लेकिन शादी के एक साल बाद ही उनकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली। इस आत्महत्या की वजह का आज तक खुलासा नहीं हो पाया है। इसके बाद 6 मार्च साल 2018 में पवन सिंह ने ज्योती सिंह से शादी की।

Tags

Next Story