Bhojpuri Gana: आम्रपाली दुबे संग पवन सिंह की रोमांस से भरी शैतानी, देख लोगों ने लिए मजे

Bhojpuri Gana: आम्रपाली दुबे संग पवन सिंह की रोमांस से भरी शैतानी, देख लोगों ने लिए मजे
X
पवन सिंह और काजल राघवानी के भोजपुरी गाने का नाम 'छलकता हमरो जवनिया' है। गाना तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पवन सिंह काजल राघवानी के साथ रोमांस कर रहे है। इस गाने को लोग जमकर पसंद कर रहे है।

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चाओं में रहते है। उनके गाने हो या फिर म्यूजिक वीडियो यूट्यूब पर तेजी से वायरल होते रहते है। उनकी जोड़ी यूं तो लोगों को अक्षरा सिंह के साथ काफी पसंद आती है, लेकिन उनकी पर्सनैलिटी कुछ ऐसी है कि वो किसी भी एक्ट्रेस के साथ नजर आती है, लोग उसी जोड़ी को पसंद करने लगते है। इन दिनों पवन सिंह का एक भोजपुरी गाना तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में वो आम्रपाली दुबे के साथ नजर आ रहे है।

आपको बता दें कि भोजुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे की जोड़ी खेसारी लाल यादव के साथ ज्यादा हिट है। लेकिन पवन सिंह के साथ उनकी जोड़ी भी कुछ कम नहीं है। लोग इस जोड़ी को भी काफी पसंद कर रहे है। वायरल हो रहे पवन सिंह और काजल राघवानी के भोजपुरी गाने का नाम 'छलकता हमरो जवनिया' (Chhalakata Hamro Jawaniya) है। गाना तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पवन सिंह काजल राघवानी के साथ रोमांस कर रहे है। इस गाने को लोग जमकर पसंद कर रहे है।

ये गाना भोजपुरी फिल्म 'भोजपुरिया राजा' (Bhojpuriya Raja) से लिया गया है। गाने में काजल राघवानी और पवन सिंह का जबरदस्त डांस देखने को मिल रहा है। इस गाने को अब तक 22 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके है। गाने के पीछे की टीम की बात करें तो इस गाने को पवन सिंह के साथ भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह ने गाया है। इस गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे है। वहीं गाने में शानदार म्यूजिक देने का काम मधुकर आनंद ने दिया है। आप भी सुनिये आम्रपाली दुबे और पवन सिंह का ये सुपरहिट गाना-

Tags

Next Story