Bhojpuri Gana: शर्टलेस होकर पवन सिंह ने मांगी काजल राघवानी से 'सॉरी', बॉडी देख तुरंत मान गई एक्ट्रेस

Bhojpuri Gana: शर्टलेस होकर पवन सिंह ने मांगी काजल राघवानी से सॉरी, बॉडी देख तुरंत मान गई एक्ट्रेस
X
Bhojpuri Gana: पवन सिंह का भोजपुरी गाना 'सॉरी सॉरी' इन दिनों सोशल मीडिया पर कहर ढा रहा है। गाने में काजल राघवानी का हॉट डांस देखने को मिल रहा है। इस भोजपुरी गाने को लाखों लोग पसंद कर रहे है।

oहिंदी गानों की तरह अब भोजपुरी गानों का भी क्रेज बढ़ने लगा है। भोजपुरी सिनेमा लगातार हिंदी सिनेमा को टक्कर दे रहा है। भोजपुरी सिनेमा की जब भी बात होती है, तो भोजपुरी एक्टर पवन सिंह का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के शाहरुख खान कहे जाते है। यूं तो लोगों को उनकी जोड़ी अक्षरा सिंह के साथ ज्यादा पसंद है, लेकिन वो अगर किसी भी एक्ट्रेस के साथ नजर आ जाए, तो वो गाना भी सुपरहिट हो जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक भोजपुरी गाना तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे भोजपुरी गाने (Bhojpuri Gana) का नाम 'सॉरी-सॉरी बोल तारू' (Sorry Sorry Kaha Taru) है। ये गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस गाने में पवन सिंह के साथ बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस काजल राघवानी नजर आ रही है। वी़डियो में दोनों जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे है। इस गाने में पवन सिंह (Pawan Singh) शर्टलेस नजर आ रहे है। वहीं काजल राघवानी (Kajal Raghwani) भी बेहद हॉट नजर आ रही है। गाने में दोनों की केमेस्ट्री को लोग काफी पसंद कर रहे है।

बात करें अगर गाने की टीम की तो, इस गाने को पवन सिंह ने गाया है। वहीं गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे है। इसके अलावा, म्यूजिक देने का काम मधुकर आनंद ने किया है। ये गाना फिल्म 'भोजपुरिया राजा' (Bhojpuriya Raja) का है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर सुधीर सिंह और को-प्रोड्यूसर संदीप सिंह रहे। इस फिल्म के डायरेक्शन सुजीत कुमार सिंह ने किया। फिल्म की पवन सिंह और काजल राघवानी के अलावा, उमेश सिंह, ब्रजेश त्रिपाठी जैसे बड़े कलाकार नजर आए। आपको बता दें कि पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्रीज के टॉप एक्टर्स में से एक है। पवन सिंह ने पर्दे पर अपनी कई सुपरहिट मूवीज दी।

Tags

Next Story