Bhojpuri Gana: पवन सिंह के लेटेस्ट सॉन्ग 'मेरा रोज़गार' को एक ही दिन में मिले इतने मिलियन व्यूज़, देखकर आप भी करेंगे तारीफ

Bhojpuri Gana: पवन सिंह के लेटेस्ट सॉन्ग मेरा रोज़गार को एक ही दिन में मिले इतने मिलियन व्यूज़, देखकर आप भी करेंगे तारीफ
X
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह का हाल ही में एक लेटेस्ट सॉन्ग रिलीज हुआ है। रिलीज होते ही उनका ये गाना इंटरनेट पर बड़ी ही तेजी के साथ वायरल हो रहा है। पवन सिंह का ये गाना 'मेरा रोजगार' आज यानी शनिवार को ही रिलीज हुआ है।

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का हाल ही में एक लेटेस्ट सॉन्ग रिलीज हुआ है। रिलीज होते ही उनका ये गाना इंटरनेट पर बड़ी ही तेजी के साथ वायरल हो रहा है। पवन सिंह का ये गाना 'मेरा रोजगार' (Mera Rozgaar) आज यानी शनिवार को ही रिलीज हुआ है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 1.6 मिलियन बार देखा जा चुका है। इस गाने को पवन सिंह ने लेटेस्ट देशभक्ति सॉन्ग के नाम से शेयर किया है।

मेरा रोज़गार गानें को अपनी आवाज पवन सिंह ने दी है। वहीं इसके लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं। इस गानें में पवन सिंह, संजय राय शेरपुरिया, मानस श्रीवास्तव, प्रतिभा सिंह दिखायी दे रहे हैं। इस गाने का म्यूजिक छोटू रावत ने कंपोज किया है। पवन सिंह के इस नए गाने को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं तभी तो रिलीज के एक दिन के अंदर ही इसे 16,79,874 बार देखा जा चुका है और लगातार ये आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।

इस गाने के एक मिलियन व्यूज पार होते ही सुपरस्टार ने ये खुशखबरी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की थी। पवन सिंह की बात अगर करें तो भोजपुरी सिनेमा में उनका नाम चलता है। पवन सिंह के गानें हो या फिल्में लोग दोनों ही चीज़ो को काफी पसंद करते है। हाल ही में पवन सिंह ने 'बारिश बन जाना' (Barish Bann Jana) का भोजपुरी वर्जन बनाया था। उनके इस गानें को भी लोगो ने खूब सराहा था। उनके 'बारिश बन जाना' सॉन्ग को 37 मिलियन व्यूज मिलें थे।

Tags

Next Story