Bhojpuri Gana: पवन सिंह के 'पि-लीं पुदीना' को मिले रिकॉर्ड तोड़ व्यूज़, सोशल मीडिया पर वायरल है पवन सिंह का ये गाना

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पवन सिंह (Pawan Singh) एक बहुत बड़ा नाम है। सिंगर होने के साथ- साथ वह एक बेहतरीन एक्टर भी हैं। इस मल्टीटैलेंटेड एक्टर के सभी गानें रिलीज होते ही सुपरहिट हो जाते हैं। हाल फिलहाल में पवन सिंह का एक नया गाना इंटरनेट पर छाया हुआ है। उनके गाने 'पि- लीं पुदीना' (Pi Li Pudina) ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। यहां देखिए पवन सिंह का लेटेस्ट गाना...
पवन सिंह ने अपना लेटेस्ट रिलीज सॉन्ग सावन को ध्यान में रखकर रिलीज किया है। इस गानें में वह भोले बाबा की भक्ति के साथ-साथ टेंशन में भी दिखायी दे रहें हैं। टेंशन की वजह है कि वह शंकर भगवान को जल चढ़ाने के लिए मंदिर के बाहर खड़ें हैं जहां बहुत लंबी लाइन लगी हुई है। इस गानें को सुपरस्टार ने यूट्यूब के चैनल वेब म्यूजिक पर रिलीज किया गया है। इस गानें को अपने सुरों से पवन सिंह और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने साथ मिलकर सजाया है। इसके बोल रौशन सिंह (Roshan Singh) विश्वास ने लिखे हैं। वहीं इस गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह (Priyanshu Singh) ने कंपोज किया है। गाने को लोग इतना ज्यादा पसंद कर रहे हैं कि रिलीज होने के 2 दिनों में ही इसे 15 मिलियन से ज्यादाबार देखा जा चुका है।
जहां ये गाना इस महीने रिलीज हुआ पवन सिंह का पहला गाना है। वहीं पिछले महीने के लास्ट के दिनों में सुपरस्टार के दो गाने रिलीज हुए थे। पवन सिंह का एक गाना 'बेल पतइया के चटैइया' और दूसरा गाना बारिश बन जाना का भोजपुरी वर्जन है। दोनो ही गानों को दर्शकों का ताबड़तोड़ प्यार मिला है। लोगों ने उनके इन दोनो ही गानों को खूब पसंद किया है। वहीं अपने सभी गानों को मन- मुताबिक व्यूज मिलने के बाद ही सुपरस्टार की टीम भी काफी उत्साहित है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS