Bhojpuri Gana: रिलीज होते ही वायरल हुआ पवन सिंह का गाना, 'आरा में दोबारा' को मिले इतने मिलियन व्यूज

Bhojpuri Gana: रिलीज होते ही वायरल हुआ पवन सिंह का गाना, आरा में दोबारा को मिले इतने मिलियन व्यूज
X
भोजपुरी सिनेमा की आन बान और शान सुपरस्टार पवन सिंह के फैंस उनके गानों का इंतज़ार ही करते रहते हैं, तभी तो उनके गानें रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। हाल ही में सुपरस्टार का नया गाना 'आरा में दोबारा' रिलीज़ हुआ है। आज यानी कि गुरुवार को ही रिलीज हुए इस गानें को 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं।

भोजपुरी सिनेमा की आन बान और शान सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के फैंस उनके गानों का इंतज़ार ही करते रहते हैं, तभी तो उनके गानें रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। हाल ही में सुपरस्टार का नया गाना 'आरा में दोबारा' (Ara Me Dobara) रिलीज़ हुआ है। आज यानी कि गुरुवार को ही रिलीज हुए इस गानें को 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं।

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने इस गानें को पुनीता प्रिया (Punita Priya) के साथ मिलकर गाया है। इस गानें का ऑडियो वर्जन आज मां अम्मा फिल्म्स के यूट्यूब अकाउंट से रिलीज़ किया गया है। ये गाना एल्बम आरा के लिए बनाया गया है। इसके लिरिक्स विक्की विशाल ने लिखे हैं और इसका म्यूज़िक प्रियांशु सिंह ने दिया है। पवन सिंह के इस गानें को बिना वीडियो के ही लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वैसे गानें के लिरिक्स है ही इतने मजेदार की भोजपुरी गानों को सुनने वालों का इस पर दिल आ जाएगा।

सुपरस्टार पवन सिंह मल्टीटैलेंटेड हैं। वह गानों में अपनी दमदार आवाज तो देते ही हैं साथ ही साथ वह फिल्मों में जबरदस्त एक्टिंग करके लोगों को अपना दीवाना बना देते हैं। पवन सिंह की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी। सुपरस्टार पवन सिंह को इंस्टाग्राम पर 1.4 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है। वहीं अगर वर्कफ्रंट की बात करे तो पवन सिंह इस समय 'घातक', 'जहरीला', 'बॉस' और 'हम है राही प्यार' के जैसी फिल्मों पर काम कर रहे हैं।

Tags

Next Story