Bhojpuri Gana: फिरंगी एक्ट्रेस के साथ पवन सिंह का रोमांस, कातिल निगाहों ने चुराया चैन

भोजपुरी इंडस्ट्री के शाहरुख खान यानी पवन सिंह लोगों के बीच छाए रहते है। वो अपने गानों की वजह से सुर्खियों में रहते है। पवन सिंह का अंदाज बाकी भोजपुरी सितारों से एकदम हटकर है। उनकी फैन फॉलोइंग बेहद जबरदस्त है। उनके बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि सोशल मीडिया पर पवन सिंह के पुराने से पुराने भोजपुरी गाने अक्सर वायरल होते रहते है। इन दिनों उनका एक गाना तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पवन सिंह के इस भोजपुरी गाने का नाम 'नैन कटारी' (Nain Katari) है। ये गाना यूट्यूब पर जमकर धमाल मचा रहा है। इस गाने को 'यशी फिल्म भोजपुरी' के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते है कि इस गाने की शूटिंग विदेश में हुई है। गाने में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस सहर अफशा भी नजर आ रही है। सहर अफशा ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनीं हुई है। जिसमें वो काफी बोल्ड नजर आ रही है। वहीं पवन सिंह ने रेड कलर की हुडी पहनीं हुई है।
वीडियो को काफी देखा जा रहा है। बात करें अगर गाने (Bhojpuri Gana) के पीछे टीम की तो, इस गाने में बेहतरीन कलाकारों ने काम किया है। इस गाने में परफॉर्म करने के साथ-साथ इस गाने को खुद पवन सिंह ने गाया है। वहीं गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे है जबकि गाने में म्यूजिक देने का काम आजाद सिंह और संजन मिश्रा ने किया है। ये गाना लोगों की जुबां पर चढ़ चुका है। इस गाने को लोग यूट्यूब पर ज्यादा सर्च कर रहे है। आप भी सुनिए पवन सिंह का ये सुपरहिट गाना
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS