Bhojpuri Gana: क्यूं इतना खास है राते दिया बुताके गाना, यूट्यूब पर मिले हैं 476 मिलियन से ज्यादा व्यूज, देखें जबरदस्त वीडियो

Bhojpuri Gana: क्यूं इतना खास है राते दिया बुताके गाना, यूट्यूब पर मिले हैं 476 मिलियन से ज्यादा व्यूज, देखें जबरदस्त वीडियो
X
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के गानों का क्रेज चारो तरफ हैं। आजकल भोजपुरी गानो का ट्रेंड छाया हुआ है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे गाने के बारें में बताने जा रहें हैं, जिसे यूट्यूब पर 476 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है। यह गाना है आम्रपाली दुबे और पवन सिंह का 'राते दिया बुताके'। ये गाना है सुपरहिट फिल्म 'सत्या' का।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के गानों का क्रेज चारो तरफ हैं। आजकल भोजपुरी गानो का ट्रेंड छाया हुआ है। किसी भी फंक्शन में जब तक एक- दो गाने नहीं बजते तब तक फंक्शन में जान नहीं आती। यूट्यूब पर भी ज्यादातर भोजपुरी गाने छाये रहते हैं। आज हम आपको एक ऐसे गाने के बारें में बताने जा रहें हैं, जिसे यूट्यूब पर 476 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है। यह गाना है आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) और पवन सिंह (Pawan Singh) का 'राते दिया बुताके' (Raate Diya Butake)। ये गाना है सुपरहिट फिल्म 'सत्या' (Satya) का है।

इस गाने को जितनी बार देखा गया है उतने व्यूज कई सारे बॉलीवुड सॉन्ग को भी नहीं मिले थे। गाने में आम्रपाली और पवन सिंह ने काफी बोल्ड अवतार दिखाया है। इस गानें में एक्ट्रेस सुहागरात की बाते कर रही हैं। इतने में एक्टर पूछता है कि 'राते दिया बुताके पिया क्या क्या किया'। वीडियो में आपको आम्रपाली दुबे का सेक्सी अवतार देखने को मिलेगा। आम्रपाली ने इस वीडियो से अपने फैंस पर जादू सा कर दिया है। गाने में एक्ट्रेस की अदाएं वाकई कातिलाना है। उस पर गाने के लिरिक्स और भी घायल करने वालें हैं। यहां देंखे आम्रपाली का जबरदस्त वीडियों....

यह गाना रिलीज हुआ था नवंबर 2017 में और उस साल का ये सुपरहिट सॉन्ग था। इस गाना को फिल्माया गया है आम्रपाली दुबे और पवन सिंह पर। गाने को अपने सुर पवन सिंह और इंदु सोनाली ने दिए हैं। वहीं गाने के बोल सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखे हैं। गाने को डायरेक्ट सुजीत कुमार सिंह ने किया है। इस गाने को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। यहां तक की आज भी इस गाने की हैवी डिमांड है। आज भी लगातार इस पर व्यूज बढ़ ही रहें हैं।

Tags

Next Story