Bhojpuri Gana: अब इस सिंगर का हिट हुआ गाना 'हैलो कौन', 48 करोड़ से भी ज्यादा पहुंचे व्यूज

Bhojpuri Gana: अब इस सिंगर का हिट हुआ गाना हैलो कौन, 48 करोड़ से भी ज्यादा पहुंचे व्यूज
X
भोजपुरी ने इस सुपरस्टार के गाने ने बनाया नया रिकॉर्ड। यू ट्यूब पर लगातार बढ़ रहे व्यूज

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों सुपरस्टार की लिस्ट में खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बाद रितेश पांडे का नाम भी जुड गया है। इसकी वजह उनका लगातार भोजपुरी सिनेमा में एक बाद एक हिट गाने देना हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने वाले रितेश पांडे के फैंस की संख्या दिनों दिन बढती जा रही है। यही वजह है कि उनका कोई भी गाना अब रिकॉर्ड तोड चल रहा है। इतना ही नहीं सुपरस्टार की लिस्ट में शामिल हो चुके रितेश पांडे का नाम लोगों के जुबा पर रहता है।

दरअसल, इन दिनों रितेश पांडे के 'हैलो कौन' (Hello Koun) गाने ने रिकॉर्ड तोड दिया है। उनका यह भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो चला है। जिसके व्यूज दिनों बढते जा रहे हैं। इसकी वजह गाने के बोल और वीडियो में गजब का डांस मूवमेंट है। यही वजह है कि उनका यह वीडियो लगातार बढत बनाता जा रहा है। और बिहार के युवाओं के बीच इस गाने के बोल उनकी जुबा पर याद हो गये हैं। इस गाने को अभी तक करीब 49 करोड़ बार देखा जरा चुका है। जो अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है।

भोजपुरी के दूसरे सुपरस्टार के गानों को दी मात

हैलो कौन गाना लोगों के बीच इस कदर वायरल हो रहा है कि इसे बार बार देखा जा रहा है। अब तक यू-ट्यूब पर खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के कई गाने 300 मिलियन या 350 मिलियन व्यूज पा चुके हैं, लेकिन कोई भी गाना 500 मिलियन के आस-पास भी नहीं पहुंचा। वहीं भोजपुरी स्टार रितेश पांडे का यह गाना 490 मिलियन के करीब पहुंच गया है। इस गाने को रितेश पांडे ने स्नेहा उपाध्याय के साथ मिलकर गाया है। जिसके बोल आशिष वर्मा ने लिखें है।

Tags

Next Story