Bhojpuri Gana: समर सिंह ने अकांक्षा दुबे को यार के बारें में बतायी ऐसी बात, 'कमर के दरद सह ना पईबू' गाना बढ़ा देगा आपकी धड़कन

हाल ही में भोजपुरी का एक गाना 'कमर के दरद सह ना पईबू' (Kamar Ke Darad Sah Na Paibu) रिलीज हुआ है। भोजपुरी के बाकी गानों की तरह ही ये गाना भी रिलीज होते ही धमाल मचानें लगा है। 'कमर के दरद सह ना पईबू' गाना आज ही रिलीज हुआ है और इसके साथ ही इसे यूट्यूब पर खबर लिखे जानें तक 7,32,298 बार देखा जा चुका है और ये आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 'कमर के दरद सह ना पईबू' गाना लोगों के बीच काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। यहां देखिए 'कमर के दरद सह ना पईबू' गाने का मजेदार वीडियो...
'कमर के दरद सह ना पईबू' गाने में समर सिंह (Samar Singh) के साथ अकांक्षा दुबे (Akansha Dubey) के साथ लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। दोनों एक्टर्स ने गाने में जोरदार डांस किया है। गाने में समर और अकांक्षा की कैमेस्ट्री काफी तगड़ी है। समर जितने अच्छे गायक है गानें को देखकर लगता है कि वह उतने ही अच्छे एक्टर भी हैं। इस गाने में समर का स्टाइल लाजवाब है। दर्शक समर और अकांक्षा की जोड़ी को लोग काफी पसंद भी करते है। दोनो का इससे पहले रिलीज़ हुआ गाना 'सीधे ओठे चुम्मा लीजिए' (Sidhe Hothe Pe Chumma Lijiye) भी काफी वायरल हुआ था।
'कमर के दरद सह ना पईबू' गाने को गाया समर सिंह ने अंकिता सिंह (Ankita Singh) के साथ मिलकर है। इस गाने के एक दम जबरदस्त लिरिक्स अरविंद निषाद (Arvind Nishad) ने लिखे हैं। वहीं इसका म्यूज़िक एडीआर आनंद (ADR Anand) ने डायरेक्ट किया है। लोग इस गाने में समर और अकांक्षा की प्यारभरी नोकझोंक को काफी पसंद भी कर रहे हैं। 'कमर के दरद सह ना पईबू' गाने को समर सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट से शेयर किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS