Bhojpuri Gana: 'पता नहीं जी कौन सा नशा...' का भोजपुरी वर्जन आया सामने, मजेदार रैप का लगाया तड़का

भोजपुरी गानों का अंदाज ही सबसे हटकर है। लोगों के सिर पर भोजपुरी गानों का क्रेज दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। खेसारी लाल यादव हो या फिर पवन सिंह... भोजपुरी इंडस्ट्री में सब एक से बढ़कर एक है। सभी के भोजपुरी गाने अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है। इस कड़ी में भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार रंजीत सिंह का भी एक गाना तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे रंजीत सिंह के इस भोजपुरी गाने का नाम 'पता नहीं जी कौन सा नशा करती है' है। गाना तेजी से वायरल हो रहा है। गाने में एक्ट्रेस की हॉट अदाएं देखने को मिलेगी। इस गाने को रंजीत सिंह के अलावा अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है। इस गाने के जरिए रंजीत सिंह और अंतरा सिंह ने एक बार फिर लोगों को अपना दीवाना बना लिया है।
गाने में दोनों की केमिस्ट्री काफी अच्छी है। इस गाने को यूट्यूब पर 20 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके है यानी इस गाने को 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है। इस गाने के लिरिक्स सोनू सरगम ने लिखे है जबकि गाने में म्यूजिक देने का काम रोशन सिंह ने दिया है। इस भोजपुरी गाने के डायरेक्टर पंकज सोनी है, उन्होंने गाने को काफी अच्छे से दिखाया है। ये गाना सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी देखिए ये भोजपुरी गाना
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS