Bhojpuri Gana: #TikTok पर बना ये भोजपुरी गाना है काफी मजेदार, वीडियो देख रहे लोग बार-बार

भारत के बाद अब अमेरिका में भी टिकटॉक बैन हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक और वीचैट को बैन करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जिसके चलते सोशल मीडिया पर टिकटॉक ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में यूट्यूब पर टिकटॉक को लेकर बना भोजपुरी गाना काफी वायरल हो रहा है। इस भोजपुरी गाने को खूब देखा जा रहा है। टिक टॉक पर बना ये भोजपुरी गाना सबसे हटकर है। इस गाने को सुनकर आपको काफी मजा आएगा।
ये गाना (Bhojpuri Gana) अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस गाने का नाम 'टिक टॉक वाली मुसमात भईली सन' (TikTok Wali Musmat Bhaili San) है। गाना बेहद शानदार है। ये भोजपुरी गाना लोगों को काफी एंटरटेन कर रहा है। इस गाने को शशि लाल यादव ने गाया है। वहीं गाने को बोल राहुल रासिक ने लिखे है जबकि गाने में जबरदस्त म्यूजिक देने का काम विकास यादव ने किया है। गाने के बोल जितने प्यारे है, उतना शानदार गाने का म्यूजिक है।
भोजपुरी गाने के इस वीडियो में टिक टॉक (TikTok) स्टार 'ब्यूटी खान' की वीडियो का इस्तेमाल किया गया है। गाने के बोल कुछ ब्यूटी खान के ऊपर भी है। वीडियो में आपको ब्यूटी खान की शानदार और मजेदार वीडियो देखने को मिलेगी। हालांकि ऑडियो आपको सुनने को नहीं मिलेगा। आपको बता दें कि टिक टॉक स्टार ब्यूटी खान के 21.3 मिलियन यानी 2 करोड़ 13 लाख फॉलोअर्स थे। उनके लाइक्स करीब 637.6 मिलियन यानी 63 करोड़ लाइक्स थे। टिक टॉक समेत 59 चाइनीज ऐप को सरकार ने भारत में बैन कर दिया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS