Bhojpuri Gane:अंतरा सिंह के आप भी हो जाएंगे फैन, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा ये सॉन्ग

Bhojpuri Gane:अंतरा सिंह के आप भी हो जाएंगे फैन, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा ये सॉन्ग
X
अंतरा सिंह के 'आटा चक्की के मशीन' गाने को जमकर सुन रहे भोजपुरी लोग। 71 लाख से भी ज्यादा पहुंचे व्यूज

भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री में जाना माना हुआ नाम है। उनका फैंस की भी संख्या लाखों करोड़ों में हैं। यही वजह है कि उनका कोई भी खाना आसानी से लाखों में चल जाता है, लेकिन लॉकडाउन (Lockdown) के बीच कई ऐसे में पुराने गाने भी हैं। जो उनके फैंस के बीच एक बार फिर से वायरल हो रहे हैं। इन गानों सोशल मीडिया पर धूम मचाई हुई है। इन्हीं में से भोजपुरी सॉन्ग (Aata Chakki ki Machine) 'आटा चक्की की मशीन' है। जिसका वीडियो इन दिनों रिकॉर्ड तोड तरीके से चल रहा है।

अंतरा सिंह के Aata Chakki ki Machine 'आटा चक्की की मशीन' गाना उन्होंने यू ट्यूब पर आज से करीब एक साल पहले रिलीज किया था। जो लॉकडाउन के बीच एक फिर से (Trending) ट्रेडिंग में आ गया है। इस गाने को राहुल रंजन और अंतरा सिंह प्रियंका ने मिलकर गाया है। गाने के बोल पिंकू बाबा और रजनिश ने लिखे थे। जबकि संगीत डीजे विकास यादव ने दिया है। इस रॉमांटिक सॉन्ग का वीडियो इन दिनों खूब देखा जा रहा है।

अंतरा के आटा चक्की की मशीन गाने के व्यूज देखें तो यह पिछले कुछ ही दिनों में एक या दो नहीं बल्कि 71 लाख से भी ज्यादा हो गये हैं। अंतरा के फैंस उनके इस गाने पर खूब प्यार दे रहे हैं। यह गाना एक बार फिर से यू ट्यूब पर ट्रेडिंग में आ गया है।

Tags

Next Story