Bhojpuri Gane: अब लॉकडाउन 3 में रिलीज हुआ अक्षरा सिंह का रोमांटिक सॉन्ग, यू ट्यूब पर मचा रहा धमाल

भोजपुरी फिल्मों में अपनी अदाकारा का जलवा बिखेरने वाली और अपने सुरों से भी लोगों को मंत्र मुग्ध कर देने वाली अक्षरा सिंह का एक (Lockdown-3) लॉकडाउन 3 के बीच एक और (Romantic Songs) रोमांटिक सॉन्ग रिलीज हो गया है। इस गाने ने आते ही (Youtube) यू-ट्यूब पर धमाल मचा दिया है। लोग इस गाने पर जमकर कमेंट और शेयर कर रहे हैं। इसकी वजह गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह का हॉट डांस मूव्य भी है। वहीं यह गाना भी उन्होंने ही गाया है।
दरअसल, लॉकडाउन 3 में (Bhojpuri Film) भोजपुरी फिल्म की सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने 12 मई को अपना एक और गाना यू ट्यूब पर रिलीज किया है। यह नया भोजपुरी गाना (Hazaro log ghume hamra piche piche) 'हजारो लोगवा घुमे हमरा ही पीछे' है। जिसे लोग खासा पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस गाने में अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज ही नहीं बल्कि हॉट स्टेप्स भी किये है। इस वीडियो सॉन्ग में खुद अक्षरा सिंह धमाल मचाती दिख रही हैं। उनके हॉट मूव्स को देख उनके फैंस भी बार बार (Video Song) वीडियो सॉन्ग को देख रहे हैं। गाने में अक्षरा का ग्लैसरस अंदाज दर्शकों को दीवाना बना रहा है। अक्षरा के इस गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं। जबकि गाने का म्यूजिक घुंघरू जी का है। गाने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अक्षरा सिंह के नये भोजपुरी सॉन्ग (Hazaro log ghume hamra piche piche) 'हजारो लोगवा घुमे हमरा ही पीछे' पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं। दिन बढने के साथ ही उनके इस सॉन्ग पर व्यूज की संख्या बढती जा रही है। उनके फैंस भी अक्षरा के गाने को ज्यादा से ज्यादा शेयर और लाइक और कमेंट कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS