Bhojpuri Gane: सिंगर मिट्ठू मार्शल का ये ऑर्केस्ट्रा गाना बना टॉप ट्रेडिंग सॉन्ग, अब तक देख चुके हैं 5 करोड लोग

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों व्यूज की बहार आई हुई है। इसकी वजह देश में लॉकडाउन जारी होना है। जिसके चलते लोग घरों में कैद हैं और इन दिनों भोजपुरी गानों का आनंद ले रहे हैं। ऐसे में हर दिन कोई न कोई भोजपुरी सॉन्ग यू ट्यूब पर ट्रेडिंग में आ जाता है। इनमें कुछ नये गाने भी शामिल हैं, जो लॉकडाउन के बीच रिलीज किये गये हैं। वही कई ऐसे पुराने गाने भी हैं। जिन्हें लोग सुनना पसंद करते हैं और दिवाने हैं। यही वजह है कि इन गानों की व्यूज की संख्या तेजी से बढती जा रही है।
दरअसल, भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में ऑर्केस्ट्रा सॉन्ग की खूब डिमांड रही है। ये वो गाने हैं, जो ऑर्केस्ट्राज में खूब बजाए जाते हैं और कलाकार से लेकर दर्शक तक इन पर खूब झूमते हैं। इसी में सिंगर मिट्ठू मार्शल का गाना Piya Chhedale Par Chhedale Ba पिया छेदले पर छेदले बा वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस गाने ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। यही वजह है कि इस गाने को अब तक 5 करोड से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। भोजपुरी सिंगर मिट्ठू मार्शल ने अपना यह बीते साल यानि 2019 में 5 जून को यू ट्यूब पर रिलीज किया था। इसे यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। इस गाने को कृष्णा केचा ने लिखा है। जबकि संगीत शिव मनमोली ने लिखे हैं। इस गाने को जबकर व्यूज मिले रहे हैं। दर्शकों के प्यार की वजह से ही यह गानों रातों रात हिट हो गया था।
यह गाना एक साल बाद फिर से लॉकडाउन के बीच टॉप ट्रेडिंग में आ गया है। इस गाने में जमकर व्यूज की बारिश हो रही है। लोग बार बार इस गाने का वीडियो देख रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS