Bhojpuri Gana: करोड़ों बार देखा गया होली पर बना फगुआ में रंग भोजपुरी गाना

Bhojpuri Gana: करोड़ों बार देखा गया होली पर बना फगुआ में रंग भोजपुरी गाना
X
Bhojpuri Gana: प्रमोद प्रेमी ने भोजपुरी के काफी कलाकारों के लिए फिल्मों में आवाज दी है। पिछले साल फरवरी में रिलीज हुए इस गाने को होली से पहले ही करोड़ों बार देखा जा चुका है और गाने को 25 हजार लाइक मिल चुके हैं।

इन दिनों भोजपुरी सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव यूट्यूब पर छाए हुए हैं। उनका गाना फगुआ में रंग यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा हैं। इस गाने को अब तक 1 करोड़ से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने का म्यूजिक डायरेक्शन शंकर सिंह ने किया हैं। गाने के बोल अरुण बिहारी ने लिखे हैं और इसे आवाज दी हैं प्रमोद प्रेमी यादव ने।


प्रमोद प्रेमी ने भोजपुरी के काफी कलाकारों के लिए फिल्म में आवाज दी है। प्रमोद के सुपरहिट गानों के बारे में अगर बात करे तो पताई पा पानी झार के जा, दूनो बेरा और होली पै ना जाइब ऐ दिदिया उनके सबसे मशहूर गानों में से हैं।

पिछले साल फरवरी में रिलीज हुए इस गाने को होली से पहले ही काफी बार देखा जा चुका है। गाने को 25 हजार लाइक मिल चुके है। इस गाने के रिलीज़ होने के बाद प्रमोद प्रेमी के फैंस ने उनसे होली पर एक और नया गाना जल्द ही लाने की बात की है। प्रमोद प्रेमी यादव भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना नाम है जो काफी सुपरहिट गाने गा चुके हैं। प्रमोद प्रेमी भोजपुरी सिंगर होने के साथ साथ एक्टर भी हैं।

Tags

Next Story