Bhojpuri Karwa Chauth Song : करवा चौथ स्पेशल भोजपुरी गीत करवा चौथ का व्रत करुंगी हुआ वायरल

Bhojpuri Karwa Chauth Song : करवा चौथ स्पेशल भोजपुरी गीत करवा चौथ का व्रत करुंगी हुआ वायरल
X
करवा चौथ का व्रत 17 अक्टूबर को मनाया जाएगा, करवा चौथ स्पेशल भोजपुरी गीत करवा चौथ का व्रत करुंगी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, इस भोजपुरी गाने को निशा उपाध्याय निशु ने गाया है। भोजपुरी के करवा चौथ गीत यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

17 अक्टूबर को करवा चौथ (Karwa Chauth 2019) है... करवा चौथ का सुहागन औरतों के लिए बेहद खास होता है। हिंदू धर्म के मुताबिक.. करवा चौथ का व्रत रखने से पति की आयु तो लंबी होती ही है.. साथ ही रिश्तों में मिठास भी बढ़ती है। करवा चौथ से जुड़ी इन भावनाओं को सिनेमा जगत (Karwa Chauth Movies) बखूबी समझता है.. इसलिए तो फिल्मों और गानों में करवा चौथ के महत्व और रिति रिवाजों को बखूबी दिखाते है।



करवा चौथ के मौके पर भोजपुरी का एक करवा चौथ का गाना ( Bhojpuri Karwa Chauth Gana) जमकर वायरल हो रहा है। गाने का नाम है- 'करवा चौथ का दिल से व्रत करुंगी'... गाने में टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह (Deepika Singh) भी नजर आ रहा है। आपको बता दें कि दीपिका सिंह फिलहाल स्टार प्लस पर प्रसारित 'कवच' सीरियल में नजर आ रही है। दीपिका सिंह की पहचान 'दीया और बाती' (Diya Aur Baati Hum) सीरियल से हुई थी। इस शो में उन्होंने संध्या का किरदार निभाया था।


'करवा चौथ का दिल से व्रत करुंगी' गाना (Karwa Chauth Ka Dil Se Vrat Karungi Song) निशा उपाध्याय (Nisha Upadhyay) ने गाया है। इस गाने को 'भक्ती भजन कीर्तन' नाम से यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। गाने में सिंगर निशा उपाध्याय ने सोलह श्रृगांर किया हुआ है। वीडियो में दीपिका सिंह करवा चौथ मनाती हुई नजर आ रही है। गाने में दीपिका ने ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई है। माथे पर बिंदी और हाथों में लाल-ला चूड़िया पहनी हुई है। दीपिका चांद को देखकर व्रत पूरा करती हुई दिखाई जा रही है।



करवा चौथ के व्रत में इस्तेमाल की जाने वाली चीजों से बाजार पटा पड़ा है। फिर चाहे मेक अप हो या ड्रेसिस... चूड़िया हो या करवा चौथ के गानों की सीडी... बाजारों में सबकी डिमांड बढ़ी हुई है। भोजपुरी सांन्ग का क्रेज को शुरुआत से ही है... लेकिन करवा चौथ के गानों की बात ही अलग है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story