Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह का ये गाना हुआ वायरल, रिलीज होते ही मिले लाखो व्यूज़

इन दिनों भोजपुरी (Bhojpuri) जगत के जाने माने सिंगर गुंजन सिंह (Gunjan Singh) यूट्यूब पर छाए हुए हैं। उनके एक के बाद एक कई गाने रिलीज हो रहे हैं, जो उनके फैंस की जुबान पर छाए हुए हैं। गुंजन सिंह अपने गानों के साथ-साथ अपनी स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। गुंजन अपने दमदार गानों की वीडियोज और उनमें होती मस्ती को लेकर जाने जाते हैं। हाल ही में गुंजन सिंह का एक और मस्ती भरा गाना यूट्यूब पर रिलीज़ हुआ है जो कि सारे दर्शकों को काफी लुभा रहा है।
बुधवार 14 अप्रैल को गुंजन सिंह का एक गाना 'बंगलिनिया बिया' (Bangaliniya Biya) वेव म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया। गाने को लोगो ने खूब सराहा है। इस गाने ने रिलीज के पहले ही दिन एक लाख से ज्यादा व्यूज क्रॉस किये है। इसका आंकड़ा लगातार तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। इस गाने में एक्ट्रेस महिमा सिंह (Mahima Singh) का बोल्ड अवतार बहुत ही लुभावना है। एक्ट्रेस अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बना रही हैं। गाने में गुंजन सिंह के साथ उनकी केमिस्ट्री कमाल की है।
'बंगलिनिया बिया' गाने को गुंजन ने अपनी आवाज में गाया है और इस गाने में उनका साथ दिया है फेमस भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) ने। इस गाने के बोल यादव राज ने लिखे है। म्यूजिक शुभम राज ने और वीडियो आर्यन देव ने डायरेक्ट किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS