सैफ अली खान के बाद 'भूत पुलिस' से रिलीज हुआ अर्जुन कपूर का फर्स्ट लुक, चिरौंजी बन एक्टर की फोटो हो रही वायरल

बॉलीवुड की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' (Bhoot Police) अब जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग पिछले साल हिमाचल प्रदेश में की गयी थी। हाल फिलहाल में इस फिल्म से एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) का फर्स्ट लुक सामने आया था। जिसके बाद अब इसी फिल्म के दूसरे एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर चिरौंजी (Chiraunji) का किरदार निभा रहे हैं।
एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्टर ने अपकमिंग फिल्म भूत पुलिस से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। शेयर किए गये इस पोस्टर में अर्जुन एक टेढ़े इंसान जैसे नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में अर्जुन अपनी भोली सूरत के साथ कई शैतानी करतब दिखाने वालें हैं। एक्टर ने पोस्ट शेयर करने के साथ एक कैप्शन भी दिया है। अर्जुन ने लिखा है, 'हंसी के साथ अलौकिक शक्तियों के रहस्यमय दरवाजो को खोलते हुए! #BhootPolice में चिरौंजी से मिलें। जल्द आ रहा है @disneyplushotstarvip पर।'
आपको बता दें कि अर्जुन कपूर ने अपने करियर की शुरुआत यशराज बैनर तले बनी फिल्म 'इशकजादे' (Ishaqzaade) के साथ की थी। इस फिल्म में एक्टर के साथ परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने काम किया था। इसके बाद अर्जुन ने '2 स्टेट्स', 'हाफ गर्लफ्रेंड' और 'की एंड का' जैसी कई फिल्मों में नजर आए थे। हाल ही में अर्जुन की फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' (Sardaar Ka Grandson) रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उऩके साथ एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह (Rakulpreet Singh) और नीना गुप्ता (Neena Gupta) अहम रोल में नजर आईं थी। अब एक्टर जल्द ही 'भूत पुलिस' और 'एक विलन रिटर्न्स' (Ek Villian Returns) में नजर आएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS