मास्टरमाइंड विकास गुप्ता प्यार के खेल में हुए फेल, एक्स कंटेस्टेंट के साथ रिलेशन में होने का किया खुलासा

'बिग बॉस 14' में फिर से जान डालने का काम एक्स कंटेस्टेंट्स ने ही किया है। मास्टरमाइंड के टैग पाने वाले विकास गुप्ता शो में काफी अच्छा खेल रहे है। लेकिन वो प्यार के खेल में फेर हो चुके है। इसका खुलासा खुद विकास गुप्ता ने किया। अपने सीने में दफन राज को विकास गुप्ता ने सबके सामने उजागर कर ही दिया। जिसके चलते वो अब तक डर के साये में जी रहे थे। दर्द भरे राज को सुनाते हुए विकास गुप्ता फूट-फूटकर रोने लगे।
एपिसोड में विकास गुप्ता निक्की तंबोली और रुबीना दिलैक को बताते है कि पिछले चार साल से वो काफी तनाव में जी रहे है। विकास गुप्ता कहते है कि मैंने कभी उसका नाम पहले नहीं लिया है और अब भी नहीं नहीं लूंगा। वो और मैं डेढ़ साल से साथ थे इस शो में आने से पहले भी साथ थे।' विकास गुप्ता ने खुलासा किया कि वो शो के एक्स कंटेस्टेंट के साथ रिलेशनशिप में थे जिसने उनका काफी शोषण किया। जिसके चलते वो अब तक मानसिक तनाव में जी रहे है।
विकास गुप्ता ये बताते हुए फूट-फूटकर रोने लगते है। जिसके बाद बाकी के घरवाले उन्हें समझाते है। विकास कहते है कि अब वो ये शो नहीं करना चाहते है। अब बस मेरा हो गया है। विकास गुप्ता ये भी बताते हैं कि जब उनकी सेक्सुअलटी को लेकर खुलासा हुआ तो उनके परिवार ने भी उनसे किनारा कर लिया। आपको बता दें कि इस हफ्ते विकास गुप्ता को छोड़ सभी 11 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट है। नॉमिनेशन डिस्कस करने को लेकर बिग बॉस ने सजा के तौर पर सभी को नॉमिनेट कर दिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS