Bigg Boss 14: 'जान कुमार सानू vs राहुल वैद्य', नेपोटिज्म के मुद्दे को लेकर घर में बवाल

'बिग बॉस 14' के कैप्टन कविता कौशिक ने घरवालों के बीच ड्यूटी एसाइन की। कविता कौशिक घर में अनुशासन रखने की कोशिश कर रहे है। कविता ने घरवालों को चेतावनी दी कि जो भी रूल ब्रेक करेगा, वो उन्हें सजा देंगी। वहीं स्मोकिंग जोन में एक साथ पवित्रा पुनिया और शार्दुल पंडित होने पर बिग बॉस उन्हें टोकते है। रुल ब्रेक करने पर कविता दोनों पर भड़क उठी। इसके बाद बिग बॉस में एक नए दिन की शुरूआत गाने के साथ हुई।
जान कुमार सानू निक्की तंबोली को मनाते हुए नजर आते है। दोनों अपनी बीच की दूरी को कम करने की कोशिश करते हैं। निक्की जान को स्मोकिंग करने से रोकती है। दोनों के बीच अपने रिश्ते को लेकर चर्चा होती है। तो वहीं घरवालों को बीच रोटी को लेकर बहस होती हुई भी दिखाई देती है। इसके बाद इस हफ्ते की नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू होती है। बिग बॉस कहते है कि सभी घरवालों को उन दो सदस्यों के नाम बताने है जिन्हें वो घर से बेघर करना चाहते है। साथ ही बताते है कि कविता कौशिक घर की कैप्टन है तो वो नॉमिनेशन प्रक्रिया में सुरक्षित है और रेड जोन के दोनो सदस्य पवित्रा पुनिया और एजाज खान पहले से नॉमिनेट हैं।
Iss hafte kaun-kaun hoga ghar se beghar hone ke liye nominate?
— COLORS (@ColorsTV) October 26, 2020
#BB14 #BiggBoss2020 #BiggBoss14 @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/zlgfCaE41U
रूबीना दिलैक, जान कुमार सानू ने राहुल वैद्य और निक्की तंबोली को नॉमिनेट किया है। जैस्मीन भसीन ने राहुल वैद्य और जान कुमार सानू को नॉमिनेट किया। शार्दुल पंडित ने निशांत मल्कानी और रूबीना दिलैक को नॉमिनेट किया। निशांत मल्कानी ने राहुल वैद्य और निक्की तंबोली को नॉमिनेट किया। निक्की तंबोली ने निशांत मल्कानी और अभिनव शुक्ला को नॉमिनेट किया, अभिनव शुक्ला ने निक्की तंबोली और राहुल वैद्य को नॉमिनेट किया। नैना सिंह ने निक्की तंबोली और जान कुमार सानू को नॉमिनेट किया है। राहुल वैद्य ने रूबीना दिलैक और जान कुमार सानू को नॉमिनेट किया।
नॉमिनेशन में राहुल वैद्य जान कुमार सानू को नॉमिनेट करते हुए कहा- 'मैं जान कुमार सानू को नॉमिनेट करना चाहूंगा क्योंकि मुझे नेपोटिजम से सख्त नफरत है।' ये सुनकर सभी घरवाले शॉक्ड रह जाते है। राहुल वैद्य और जान कुमार सानू भड़क उठते है। जान कुमार कहते है- 'मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरा बाप कुमार सानू है।' इस पर राहुल वैद्य कहते है- 'मुझे जरूरत नहीं कि मेरे बाप कोई हों।'
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS