Birth Anniversary: हीरो से ज्यादा फीस लेती थीं श्रीदेवी, कुछ ऐसे बनी थीं सुपरस्टार

बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) की आज 58वीं बर्थ एनिवर्सरी है। 24 फरवरी 2018 को हुए एक्ट्रेस के आकस्मिक निधन ने पूरे सिनेमा जगत को इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था। अपनी फिल्मों के जरिए श्रीदेवी ने कई सालों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत तब की जब वह महज 4 साल की थी। उन्होंने अपना पहला रोल तमिल की एक फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट किया था। इसके बाद वह पहली बार लीड एक्ट्रेस के रोल में तमिल फिल्म 'थुनैवन' (Thunaivan) में नजर आयी थी। एक्ट्रेस ने 9 साल की उम्र में 'रानी मेरा नाम' (Rani Mera Naam) से हिंदी फिल्म में अपना करियर शुरु किया।
एक्टर्स से ज्यादा लेती थी फीस
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ साथ एक्ट्रेस का हिंदी सिनेमा जगत में भी काफी बोलबाला था। श्रीदेवी ने अपने करियर में 'जुदाई', 'चांदनी', 'लम्हे', 'चालबाज़', 'नगीना' और 'सदमा' जैसी कई सुपरहिट फिल्में कीं। एक्ट्रेस को उस समय लेडी अमिताभ बच्चन (Lady Amitabh Bachchan) भी कहा जाता था। 80 के दशक में श्रीदेवी ने अपनी एक्टिंग के दम से उस समय के कई नामी एक्टर्स को मात दी थी। 80 का दशक सिनेमा जगत का वो दौर था जब फिल्में सिर्फ हीरो के दम पर हिट या फ्लॉप होती थी, लेकिन उस समय श्रीदेवी ने ये साबित कर दिया कि वह एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनकी वजह से फिल्में चलती हैं। फिल्म की कहानी चाहें जो भी हो लेकिन श्रीदेवी को देखने भर के लिए ही दर्शक सिनेमा हॉल तक पहुंचा जाते थे। उस समय दर्शकों पर ऐसा जादू चलाना मुश्किल था और ये काम करने वाली श्री देवी पहली एक्ट्रेस थी। इसी कारण उन दिनों एक्ट्रेस हीरो से ज्यादा फीस भी चार्ज करती थी। कहा जाता है कि फिल्म 'नगीना' (Nagina) के लिए उन्होंने एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) से ज्यादा पेयमेंट लिया था।
लंबे समय के बाद की फिल्मों में वापसी
श्रीदेवी ने साल 1996 में बोनी कपूर (Boney Kapoor) के साथ शादी की और फिर 1997 में श्रीदेवी जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की मां बनीं। साल 1998 में आयी फिल्म 'मिस्टर इंडिया' (Mr. India) के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों से दूरी बना ली। साल 2000 में श्रादेवी की दूसरी बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) पैदा हुई। अपने फिल्मी करियर में 15 साल का लंबा ब्रेक लेने के बाद साल 2013 में आयी फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' (English Vinglish) के साथ एक्ट्रेस ने फिल्मों मे वापसी की। श्रीदेवी की इस फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा था। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस साल 2018 में आयी फिल्म 'मॉम' (Mom) में काम किया। इस फिल्म में उनके काम को लोगों ने खूब पसंद भी किया था। इसी साल की फरवरी में एक्ट्रेस ने दुनियां को अलविदा कह दिया था। वह अपने पीछे 2 बेटियों जाह्नवी और खुशी के अलावा पति बोनी कपूर को छोड़ गयी थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS