Happy Birthday Anushka: जब अनुष्का मेट विराट, क्रिकेटर संग ऐक्ट्रेस का प्यार कैसे चढ़ा परवान

अनुष्का शर्मा(Anushka Sharma) बॉलीवुड की उन ऐक्ट्रेस में से एक हैं जिन्होंने बहुत ही कम समय में काफी शोहरत हासिल कर ली है। बॉलीवुड की हसीन अदाकारा अनुष्का शर्मा आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही है। अनुष्का जितना अपनी फिल्मों को लेकर के चर्चा में रही उतनी ही चर्चित क्रिकेटर विराट कोहली(Virat Kohli) के साथ उनकी लव स्टोरी भी है। इस कपल ने पहले तो अपने रिलेशन के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन फिर अचानक शादी के ऐलान से सभी को चौंका दिया था। दरअसल, अनुष्का अपनी लव स्टोरी को मीडिया की नजरों से छुपा कर रखना चाहती थीं।
बताया जाता है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पहली बार एक शैम्पू के लिए टीवी ऐड की शूटिंग पर मिले थे। इस ऐड के बाद ही इन दोनों को हमेशा एक साथ देखा जाने लगा। दोनों ने ही काफी सोच-समझकर एक-दूसरे की तरफ कदम बढ़ाए थे। अनुष्का शर्मा जब विराट के साथ पहला ऐड शूट कर रही थीं तो उसकी शूटिंग 3 दिनों तक चली थी। विराट से मिलने से पहले अनुष्का उन्हें बहुत गुस्सैल और नकचढ़ा समझती थीं। लेकिन विराट से पहली मुलाकात के बाद, अनुष्का को विराट काफी सॉफ्ट, इंटेलिजेंट और मजाकिया लगे। शूटिंग के दौरान अनुष्का ने अपने नए घर के लिए डिनर पार्टी रखी और इसमें अपने दोस्तों के अलावा विराट को भी इन्वाइट किया था।
विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने अनुष्का के साथ शैम्पू का ऐड किया क्योंकि इसी ऐड के जरिए उनकी लाइफ में अनुष्का आई थी। विराट ने कहा कि हम एक-दूसरे के साथ काफी मजाक करते थे और इसके बाद उनकी आपस में बॉन्डिंग बनती चली गई। आखिर 2 साल डेट करने के बाद 2017 में शादी कर ली थी। एक बार विराट कोहली ने स्पोर्ट्स चैनल को दिए एक इंटरव्यू में एक दिलचस्प किस्सा सुनाया था। विराट ने उस एक पल के बारे में बताया था, जब वे अनुष्का के सामने रो पड़े थे। कोहली ने बताया था कि जब उन्हें टीम इंडिया का टेस्ट कप्तान बनने की खबर मिली थी, तब वे अनुष्का शर्मा के सामने फूट-फूटकर रोने लगे थे।
आप को बता दें कि अनुष्का का जन्म उत्तर प्रदेश के अयोध्या 1 मई 1988 को हुआ था। एक्ट्रेस आर्मी बैकग्राउंड से आती हैं। उन्होंने बैंगलुरु में आर्मी स्कूल और माउंट कार्मेल स्कूल से पढ़ाई की थी। बॉलीवुड में अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की शुरूआत रब ने बना दी जोड़ी से की थी। अनुष्का की पहली ही फिल्म सुपरहिट थी। इसके बाद, 'बैंड बाजा बरात' से अनुष्का के सितारे चमके. फिर पटियाला हाउस, लेडी वर्सेस विकी बहल, जब तक है जान, पीके, ए दिल है मुश्किल जैसी फिल्मों अनुष्का ने काम किया। अनुष्का अपने शानदार परफॉर्मेंस के लिए कई अवॉर्ड से नवाजी जा चुकी हैं। साल 2017 के दिसंबर में अनुष्का ने क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की। इस साल जनवरी में दोनो एक बच्ची के पेरेंटस बने हैं। अक्सर विराट और अनुष्का अपनी बेटी से जुड़े पोस्ट सोशल मीडिया पर करते रहते हैं। हालांकि दोनो ने अभी तक अपनी बेटी की कोई फोटो अपने फैंस के साथ शेयर नहीं की है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS