Birthday Special: दूसरों को फिल्मों में कास्ट करने वाली भूमि पेडनेकर कैसे बनी एक्ट्रेस, पढ़िए पूरा किस्सा

Birthday Special: दूसरों को फिल्मों में कास्ट करने वाली भूमि पेडनेकर कैसे बनी एक्ट्रेस, पढ़िए पूरा किस्सा
X
बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने बहुत ही कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी तगड़ी पहचान बनाई है। 18 जुलाई 1989 को महाराष्ट्र के मुंबई में जन्मी भूमि आज अपना 32वां बर्थडे मना रही है। भूमि ने दम लगा के हईशा से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने बहुत ही कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी तगड़ी पहचान बनाई है। 18 जुलाई 1989 को महाराष्ट्र के मुंबई में जन्मी भूमि आज अपना 32वां बर्थडे मना रही है। भूमि ने 'दम लगा के हईशा' (Dum Laga Ke Haisha) से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। अपनी पहली ही फिल्म से एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली भूमि की सभी फिल्में काफी दमदार रही है। लेकिन क्या आपको पता है भूमि ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम अपनी एक मजबूरी के चलते रखा था। तो आज भूमि के जन्मदिन के दिन हम आपको बताते हैं कि भूमि फिल्मों की गलियों में कैसे पहुंची।


भूमि ने यशराज फिल्म्स (Yash Raj Films) में एंट्री अपना स्टडी लोन चुकाने के लिए की थी। दरअसल उनके पिता ने भूमि की पढ़ाई के लिए लोन लिया था। लेकिन शॉर्ट अटेंडेंस के चलते उन्हें कॉलेज से निकाल दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने यशराज फिल्म्स से नाता जोड़ लिया। वहां वह बतौर असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर काम करती थी। लोगों को कास्ट करते-करते भूमि को कहां पता था कि वह एक दिन खुद फिल्मों में कास्ट होंगी। यशराज फिल्म्स में काम करने के दौरान निर्देशक मनीष शर्मा की नजर उनपर पड़ी और उन्होंने अपनी फिल्म 'दम लगा के हईशा' के लिए भूमि को साइन कर लिया। 'दम लगा के हईशा' मनीष के करियर चौथी फिल्म थी। भूमि को फिल्मों में लाने का श्रेय मनीष को ही जाता है। इस फिल्म में भूमि का रोल काफी चुनौतीपूर्ण था। लेकिन सारी चुनौतियों को पार कर भूमि ने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनायी। इस फिल्म में भूमि के साथ मेन लीड में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) नजर आए थे। फिल्म को क्रिटिक्स ने काफी सराहा था।


सिर्फ 'दम लगा के हईशा' ही नहीं भूमि की हर फिल्म चुनौती से भरी रही है। उनकी हर फिल्म में स्टोरी काफी दिलचस्प होती है या यूं कहे कि उनकी हर फिल्म में असल मायने में कहानी होती है। जहां फिल्म 'दम लगा के हईशा' मिडिल क्लास फैमिली की कहानी थी जिसमें भूमि ने एक मोटी लड़की का किरदार निभाया था। इसके बाद आयी एक्ट्रेस की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' भी रिएलिटी बेस्ड स्टोरी थी। इस फिल्म की भी काफी सराहना हुई थी। भूमि ने इस फिल्म के बाद 'शुभ मंगल सावधान', 'बाला', 'पति पत्नी और वोह', 'सांड की आंख' और 'दुर्गामति' जैसी जबरदस्त फिल्में की हैं। भूमि की अपकमिंग फिल्मों के बारें में बात करें तो वह राजकुमार राव (Rajkumar Rao) के साथ फिल्म 'बधाई दो' (Badhai Do) में नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि ये फिल्म साल 2018 में आयी 'बधाई हो' (Badhai Ho) का सीक्वेल होगी। इसके अलावा भूमि के पास इस समय करण जौहर की फिल्म 'तख्त' (Takht) भी है।

Tags

Next Story