Happy Birthday Neetu: छोटी सी उम्र में की एक्टिंग करियर की शुरुआत, ऋषि कपूर के साथ इन फिल्मों से खूब कमाया नाम

Happy Birthday Neetu: छोटी सी उम्र में की एक्टिंग करियर की शुरुआत, ऋषि कपूर के साथ इन फिल्मों से खूब कमाया नाम
X
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नीतू कपूर का जन्म 8 जुलाई 1958 को दिल्ली में हुआ था। एक्ट्रेस आज अपना 63वां बर्थ डे सेलिब्रेट कर रही हैं। नीतू कपूर दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की पत्नी और रणबीर कपूर की मां है। नीतू अपने जमाने की हिट हिरोइन रही हैं। उन्होंने अपने करियर में 'परवरिश', 'दीवार' और 'धर्म-वीर' जैसी कई हिट फिल्में दी है।

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) का जन्म 8 जुलाई 1958 को दिल्ली में हुआ था। एक्ट्रेस आज अपना 63वां बर्थ डे सेलिब्रेट कर रही हैं। नीतू कपूर दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की पत्नी और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मां है। नीतू अपने जमाने की हिट हिरोइन रही हैं। उन्होंने अपने करियर में 'परवरिश', 'दीवार' और 'धर्म वीर' जैसी कई हिट फिल्में दी है। ये तो सभी जानते है कि नीतू ने बहुत ही कम उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट किया था।


नीतू ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत मशहूर एक्टर राजेंद्र कुमार (Rajendra Kumar) और वैजयंती माला (Vajyanthimala) की हिट फिल्म 'सूरज' (Sooraj) के साथ की थी। उस समय वह केवल 6 साल की थी। कहा जाता है कि इस रोल के लिए उन्हें क्रेडिट तक नहीं दिया गया था। इसके बाद आयी फिल्म 'दो कलियां' (Do Kaliyaan) में उन्होंने जुड़वा बहनों का किरदार निभाया और यही वो फिल्म थी जिससे नीतू को पहचान मिलना शुरु हुई। इसके बाद उन्होंने 'वारिस' और 'दस लाख' जैसी फिल्में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। इन फिल्मों में ज्यादातर वह 'बेबी सोना' का रोल किया करती थी।


साल 1973 में उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस अपने करियर की पहली फिल्म 'रिक्शावाला' की इस फिल्म में वह रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) के साथ नजर आयीं थी। साल 1974 में आयी फिल्म 'जहरीला इंसान' (Zehreela Insaan) में उन्होंने पहली बार 14 साल की उम्र में एक्टर ऋषि कपूर के साथ काम किया था। कहा जाता है कि यह वह समय था जब दोनो एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। नीतू ने अपने करियर में बहुत सी फिल्में ऋषि कपूर के साथ की हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर के पीक पर ऋषि कपूर के साथ 'रफ्फू चक्कर', 'खेल खेल में', 'अमर अकबर एंथनीट, झूठा कहीं का और कभी कभी जैसी कई हिट फिल्में की है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने आज के जमाने में भी ऋषि के साथ 'बेशरम' (Besharam) और 'लव आज कल' (Love Aaj Kal) जैसी फिल्में भी की हैं।

Tags

Next Story