Happy Birthday Varun dhawan: शादी से पहले वरुण धवन को नताशा ने किया था 4 बार रिजेक्ट, जानिए क्या थी वजह

Happy Birthday Varun Dhawan: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहें। वरुण धवन का जन्म 24 अप्रैल 1987 को मुंबई में हुआ था। साल की शुरुआत में 24 जनवरी को वरुण धवन नें नताशा दलाल (Natasha Dalal) से शादी कर ली थी। उन्होंने मुंबई के अलीबाग स्थित एक रिजॉर्ट में सात फेरे लिए। शादी के बाद नताशा के साथ वरुण का यह पहला जन्मदिन है। वरुण धवन जब पिछले लॉकडाउन में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे थे, तब नताशा उनके घर पर थीं। क्या आप जानते है रिलेशनशिप में आने से पहले नताशा वरुण को 4 बार रिजेक्ट कर चुकी थीं।
करीना कपूर के चैट शो में वरुण धवन ने नताशा और अपने रिश्ते के बारें में खुलकर बताया। उन्होंने बताया कि उन्होंने नताशा को पहली बार क्लास 6 में देखा था। जिसके बाद 12वीं क्लास तक वरुण और नताशा की अच्छी दोस्ती थी। इस बीच वरुण धवन ने कई बार नताशा को अपने दिल की बात बताई पर उन्होंने वरुण को कभी हां नहीं कहा। लेकिन फिर उन्होंने वरुण को हां कर दी और दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। वरुण और नताशा के अफेयर की खबरें हमेशा से सुर्खियों में रही हैं। पहली बार 2018 में वरुण ने करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में अपनी लव लाइफ के बारे में बात की थी। इसी साल उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर नताशा के साथ लंदन में छुट्टियां बिताने के दौरान तस्वीर पोस्ट की थी।
बता दें कि वरुण धवन निर्देशक डेविड धवन के बेटे हैं। बॉलीवुड में उन्होंने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने 'मैं तेरा हीरो', 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'दिलवाले', 'ढिशूम', 'जुड़वा 2', 'एबीसीडी 2' और 'बदलापुर' में काम किया। वहीं बात अगर नताशा की करें तो नताशा एक फैशन डिजाइनर हैं। वह अपने नाम से फैशन ब्रांड चलाती हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क से फैशन डिजाइनिंग में ग्रेजुएशन किया है। जहां वरुण धवन शुरुआत से ही एक फिल्मी परिवार में रहे हैं। उनके पिता डेविड धवन ने बॉलीवुड में कुल 49 फिल्मों का निर्देशन किया है। जिस वजह से वरुण का वो फिल्मी अंदाज नताशा को ज्यादा पसंद नहीं था। वहीं नताशा शुरुआत से ही लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती थीं। शायद यह ही वजह है कि वरुण को 4 बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा।
शादी के बाद यह जोड़ी कश्मीर भी साथ घुमने गई थी। वरुण धवन कोविड के वजह से देश के बाहर तो नहीं जा पाए लेकिन उन्होंने नताशा को कश्मीर जरूर घुमाया। वरुण धवन हाल ही में अपनी फिल्म भेड़िया की शूटिंग का शेड्यूल खत्म करके मुंबई लौटे हैं। जहां उन्हें हाल ही में नताशा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। बॉलीवुड में वरुण और नताशा की एक अकेली जोड़ी है जिसने स्कूल से अपने प्यार को शुरू किया और शादी तक पहुंच पाया है। वरुण और नताशा होली या दिवाली साथ में सारे त्यौहार सेलिब्रेट करते हुए नजर आए हैं। वरुण और नताशा हर छोटे बड़े पल को अपने पूरे परिवार के साथ सेलिब्रेट करते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS