दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पुलिस ने दागे Expiry डेट के आंसू गोले, तो किसानों की सपोर्ट में धर्मेंद्र ये बोले...

रविवार यानी 3 जनवरी की शाम तकरीबन 5 बजे दिल्ली-जयपुर हाईवे जंग के मैदान बन गया। दरअसल, आंदोलनकारी किसानों का जत्था साहबी नदी पुल के पास जब पहुंचा, तो देखा कि पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बड़े-बड़े पत्थर और कंटेनर सड़क पर डाले हुए थे। इन पत्थरों को कंटेनर को हटाने के लिए जैसे ही किसान आगे बढ़े तो पुलिस ने आकर उन्हें रोक दिया। धीरे-धीरे से बहस बड़ी लड़ाई में तब्दील हो गई।
पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए आंसू गैसे के गोले छोड़े। बताया जा रहा है कि ये आंसू गैस के गोले एक्सपाइरी डेट के थे। जिसके चलते किसानों के एक टैंकर में आग लग गई। ये सब हंगामा आठवें दौर की बैठक से एक दिन पहले हुआ। आज किसानों और सरकार के बीच बैठक है। इसको लेकर बॉलीवुड स्टार धर्मेंद्र का ट्वीट सामने आया। अपने ट्वीट के जरिए धर्मेंद्र ने किसानों का सपोर्ट किया और जल्द इंसाफ की मांग की। धर्मेंद्र ने अपने ट्वीट में लिखा- 'आज मेरे किसान भाइयों को इंसाफ मिल जाए... जी जान से अरदास करता हूं... हर एक नेक रुह को सुकून मिल जाएगा।'
Aaj , mere kisaan bhaiyon ko insaaf mil jaye . Ji jaan se Ardaas karta hoon 🙏 Har nek rooh ko sakoon mil jaye ga ...... pic.twitter.com/27VJJLatTr
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) January 4, 2021
दिल्ली-जयपुर हाइवे जंग का मैदान बनने के बाद लोगों की नजर अब इस ओर है कि इस बैठक का नतीजा क्या निकलता है। किसानों का कहना है कि पुलिस और आरएएफ ने करीब आधे घंटे तक रूक-रूक कर आंसू गैस के गोले दागे। हाइवे पर अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई थी। पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी किसान दिल्ली जाने पर अड़े हुए है। आपको बता दें कि 26 नवंबर से किसान दिल्ली बॉर्डर पर बैठे हुए है। राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और पंजाब के किसान भी पिछले कई दिनों से दिल्ली-जयपुर हाइवे के जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर पर डटे हुए है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS