बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान की मौत, सांस लेने में दिक्कत होने पर अस्पताल में थे भर्ती

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान (Bollywood Actor Irrfan khan) की बुधवार सुबह को मुंबई के कोकिला बैन अस्पताल में बीमारी से लड़ते हुए मौत हो गई। इरफान खान की तबियत पिछले कुछ समय से खराब चल रही थी। वह अस्पताल में भर्ती थे। जहां कोलन इंफेक्शन (Colon Infection) के चलते उनका इलाज चल रहा था। बुधवार को उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई। वहीं उनके फैंस ने भी सोशल मीडिया पर इरफान खान को श्रद्धांजलि दी है।
फिल्म इंडस्ट्री में अपनी कला का लोहा मनवाने वाले सीरियस एक्टर इरफान खान 54 साल के थे। वह अब तक तमाम फिल्म कर चुके है। उन्होंने आज से दो साल पूर्व बताया था कि उन्हें ट्यूमर है। जिसका इलाज चल रहा है। इसी को लेकर कुछ दिनों पहले से उनकी तबियत खराब चल रही थी। जिसके चलते इरफान खान मुंबई के ही अस्पताल में भर्ती थे। बुधवार को उनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह खबर लगते ही मानों सभी लोग हैरान है। उनके फैंस से लेकर बॉलीवुड से हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को भी बडा झटका लगा है। इरफान खान हमेशा मैसेज देने वाली फिल्मों में काम करते थे। बहुत ही सीरियस अभिनेता के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले इरफान खान की मौत की खबर को सुनकर हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।
पिछले हफ्ते हुई थी मां की मौत
बता दें कि पिछले हफ्ते ही इरफान खान की मां की भी मौत हो गई थी। वह भी खराब स्वास्थ्य होने के साथ ही बीमारी से जुझ रही थी। इसी दौरान मौत हो गई थी। वहीं लॉकडाउन के चलते इरफान खान अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाये थे। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये ही दुख व्यक्त किया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS