Kamal R Khan ने दिया बड़ा बयान- भारत के मुसलमान फिर से कन्वर्ट हो जाएं, जानें क्यों कहा

Kamal R Khan ने दिया बड़ा बयान- भारत के मुसलमान फिर से कन्वर्ट हो जाएं, जानें क्यों कहा
X
बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेता कमाल राशिद खान (Kamal Rashid Khan) ने अपने एक ट्विट के जरिए मुसलमानों को धर्म परिवर्तन करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि मुसलमान भारत में सुरक्षित नहीं हैं। उनकी राह पर चलते हुए एक क्रिटिक उमर संधू (Omar Sandhu) ने भी ऐसा ही ट्वीट किया है। जानें, उन्होंने ऐसा क्यों कहा...

अपने विवादित बयानों के चलते बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेता कमाल राशिद खान (Kamal Rashid Khan) अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। अक्सर वे अपने बयानों को लेकर ट्रोल भी होते रहते हैं, लेकिन अपनी बड़बोलेपन से बाज नहीं आते हैं। फिलहाल कमाल राशिद खान ने अब खुद एक मुस्लिम होते हुए अपने एक ट्विट के जरिए मुसलमानों को धर्म परिवर्तन करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि मुसलमान भारत में सुरक्षित नहीं हैं। उनकी राह पर चलते हुए एक क्रिटिक उमर संधू ने भी ऐसा ही ट्वीट किया है।

केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा है, “मैं भारत के सभी मुसलमानों को सलाह देता हूं कि वो धर्म परिवर्तन कर हिंदू बन जाएं, क्योंकि आपके परिवार और बच्चों की जिंदगी किसी भी धर्म से ज्यादा महत्वपूर्ण है। अरब के लिए हम भारतीय मुसलमान धर्मांतरित हुए और अब अरब देश इस्लाम को सुरक्षा नहीं दे पा रहे हैं। इसलिए अपने परिवार को बचाने के लिए दोबारा धर्म परिवर्तन करना कोई गलत बात नहीं है।”

हिंदुओं को मानवता सीखनी चाहिए: उमर संधू

दूसरी तरफ एक स्वघोषित फिल्म क्रिटिक्स उमर संधू (Omar Sandhu) ने भी मुसलमानों के धर्म परिवर्तन को लेकर विवादित बयान दिया है। उमर ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक पोस्ट लिखा है, "भारतीय मुसलमानों को नेपाल, भूटान या बांग्लादेश चले जाना चाहिए। भारत अब उनके लिए सुरक्षित नहीं है। यह उनके लिए नरक है। हिंदुओं को मानवता सीखनी चाहिए।"

Also Read: अब रॉ एजेंट बनेगी सीमा हैदर, फिल्म निर्देशक ने खुद घर जाकर लिया ऑडिशन

दोनों के ट्वीट साेशल मीडिया पर हो रहे वायरल

बता दें कि कमाल राशिद खान और उमर संधू के ये ट्वीट साेशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। कई यूजर्स ने इनकी आलोचना की है। कई लोगों ने कहा है, केआरके कुछ तो शर्म करो। वैसे ये पहली बार नहीं है कि कमाल आर खान और उमर संधू ने विवादित ट्वीट किए हो। इसके पहले भी कई बार ये इस तरह की बयानबाजी सोशल मीडिया पर करते रहे हैं।

Tags

Next Story