सुशांत सिंह राजपूत ने चांद पर खरीदा था प्लॉट, ऐसा करने वाले बॉलीवुड के पहले एक्टर थे

सुशांत सिंह राजपूत ने चांद पर खरीदा था प्लॉट, ऐसा करने वाले बॉलीवुड के पहले एक्टर थे
X
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Death) ने रविवार को मुंबई में अपने घर पर फांसी के फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली। सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के पहले ऐसे एकट्रर थे, जिन्होंने स्टार बनने के बाद चांद पर अपना प्लॉट खरीदा था।

फेमस एक्टर सुशांत सिंह बॉलीवुड के सबसे सफल अभिनेताओं में गिने जाते थे। करोड़ो रुपये के मालिक सुशांत पहले ऐसे एक्टर थे जिन्होंने चांद पर प्लॉट खरीदा था।

सुशांत सिंह ने एमएस धोनी, छिछोरे और केदारनाथ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। कमाई की इस दौर में सुशांत ने 25 जून, 2018 में चांद पर अपना एक प्लॉट भी खरीद लिया था। ये प्लॉट सी ऑफ मसकोवी में है। सुशांत ऐसे पहले एक्टर थे, जिन्होंने चांद पर जमीन खरीदी थी।

इतना ही नहीं उन्होंने अपने प्लॉट का लुत्फ उठाने के लिए एक दूरबीन भी खरीदी थी। उनके पास एडवांस टेलिस्कोप 14LX00 था। सुशांत ने यह जमीन इंटरनेशनल लूनर लैंड्स रजिस्ट्री से खरीदी थी।

Tags

Next Story