सुशांत सिंह राजपूत ने 12 फिल्मों में किया था काम, निभाए थे ये यादगार किरदार

सुशांत सिंह राजपूत ने 12 फिल्मों में किया था काम, निभाए थे ये यादगार किरदार
X
Sushant Singh Rajput Death : सुशांत सिंह राजपूत की पहली बॉलीवुड मूवी काय पो छे थी, जिसमे उन्होंने शानदार अभिनय किया था। इसके बाद तो मानों पीछे मुड़कर ही नहीं देखा, और देखते देखते महान कलाकारों की लिस्ट में शामिल हो गए। सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर में 12 बॉलीवुड मूवी में काम किया, जिसमे कई रोल तो बहुत यादगार साबित हुए।

Sushant Singh Rajput Death : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से सभी लोग सदमे में हैं, किसी को यकीन नहीं हुआ कि बॉलीवुड में अपनी पैठ जमा चुके सुशांत सिंह राजपूत ने यूं अपनी जिंदगी खत्म कर ली। सुशांत सिंह राजपूत उन एक्टर्स में थे, जिनको फिल्मों में काम उनके परिवार या किसी की सिफारिश की वजह से नहीं बल्कि अपनी मेहनत के दम पर मिलता था।

सुशांत सिंह राजपूत का बचपन और पढाई लिखा दिल्ली में गुजरी, इसके बाद वह मुंबई निकले अपना करियर तलाशने। इस बीच उन्होंने टीवी एक्टिंग से काम शुरू किया, और फिर बॉलीवुड में एक ख़ास मुकाम हासिल किया हालांकि टीवी से पहले सुशांत सिंह राजपूत थिएटर कर चुके थे। सुशांत सिंह राजपूत की पहली बॉलीवुड मूवी काय पो छे थी, जिसमे उन्होंने शानदार अभिनय किया था।

इसके बाद तो मानों पीछे मुड़कर ही नहीं देखा, और देखते देखते महान कलाकारों की लिस्ट में शामिल हो गए। सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर में 12 बॉलीवुड मूवी में काम किया, जिसमे कई रोल तो बहुत यादगार साबित हुए।

एमएस धोनी थी पांचवी बॉलीवुड मूवी

सुशांत सिंह राजपूत ने एमएस धोनी की बायोपिक में धोनी का किरदार निभाया था। एमएस धोनी की बायोपिक सुशांत सिंह राजपूत की पांचवी बॉलीवुड मूवी थी, इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत ब्योमकेश बख्शी, पीके, शुद्ध देसी रोमांस, काय पो छे मूवी कर चुके थे। एमएस धोनी के बाद तो सुशांत सिंह राजपूत को बच्चा बच्चा जानने लगा था, और उनकी असली पहचान इसी मूवी के बाद बनी थी।

केदारनाथ मूवी, छिछोरे में किया बेहतरीन काम

एमएस धोनी के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने केदारनाथ, छिछोरे मूवी में जबरजस्त काम किया। केदारनाथ में सुशांत सिंह राजपूत में मंसूर खान बने थे, जो एक गाइड की भूमिका में थे। छिछोरे मूवी में वह अन्नी (अनिरुद्ध पाठक) थे, जो कॉलेज स्टूडेंट थे। छिछोरे फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत का किरदार भी बहुत यादगार बना।

सुशांत सिंह लास्ट बॉलीवुड मूवी

सुशांत सिंह राजपूत की लास्ट बॉलीवुड मूवी दिल बेचारा है, जो इसी वर्ष 8 मई को रिलीज होनी थी। सुशांत सिंह राजपूत की इस लास्ट मूवी में उनके साथ सैफ अली खान, जावेद जाफरी जैसे अदाकार भी शामिल है।

Tags

Next Story