आखिर क्या खाकर चमकता रहता है बॉलीवुड सितारों का चेहरा, जानें करीना, सलमान और अक्षय की डाइट

अक्षय कुमार
मेरी सेहत का राज है, आयुर्वेदिक दवाइयां और देसी घी का नियमित सेवन। मैं शुरू से ही आयुर्वेद में विश्वास करता हूं, जो हजारों सालों से चला आ रहा है, इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। मेरी दादी मां मुझे हमेशा देसी घी का सेवन कराती थीं। वह नब्बे साल की उम्र में भी सुबह उठकर दो चम्मच देसी घी खाया करती थीं। जिसका नतीजा यह था कि सारी उम्र उनके बाल काले रहे, दांत सही सलामत थे, उन्हें कोई बीमारी नहीं थी। उन्ही के पदचिन्हों पर चलते हुए मैं भी हर सुबह दो चम्मच देसी घी जरूर खाता हूं। इसके अलावा रात को भिगोया हुआ काबुली चना रोज सुबह जरूर खाता हूं। इन सब चीजों के सेवन से मेरी सेहत हमेशा एकदम फिट रहती है।
श्रद्धा कपूर
मैं अपनी पर्सनल लाइफ में नेचुरल चीजों का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करने में यकीन करती हूं। मैं रोजमर्रा की जिंदगी में एनर्जी ड्रिंक से ज्यादा ताजे फलों का जूस और भीगा हुआ मूंग-चना खाना पसंद करती हूं। मैं एलोपैथिक दवाइयों का सेवन तभी करती हूं, जब बहुत जरूरी होता है। मैं ज्यादातर डेली रूटीन में दही, नारियल पानी और नारियल तेल का इस्तेमाल करती हूं। ये तीनों ही चीजें त्वचा और बालों के लिए बहुत अच्छी होती हैं। इसके अलावा मैं अलग-अलग प्रकार के सलाद खाती हूं, जिसमें सब्जी, फल और स्प्राउट्स होते हैं। ऐसी सेहतमंद चीजें मैं हमेशा खाती रहती हूं। ऐसा करने से ना सिर्फ हमारा खून साफ रहता है बल्कि हम बीमारियों से दूर रहते हैं। मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं प्राकृतिक चीजों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करूं।
करीना कपूर
एक समय था, जब मैं ज्यादा से ज्यादा फास्ट फूड खाती थी। पतली रहूं, इसके लिए मेडिसिन लेती थी लेकिन इसका कोई फायदा नहीं होता था। बाद में जब मैं जीरो फिगर तक आई, तब मैंने सिर्फ और सिर्फ प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल किया। उस दौरान मैं रेग्युलर योगा करती थी। साथ ही मैं अंकुरित दालों और ताजी सब्जियों का सेवन करती थी। प्राकृतिक खान-पान से ही मेरा वेट लूज हुआ और मैं जीरो फिगर तक पहुंची। इस दौरान मैं कभी बीमार या कमजोर नहीं हुई। आज भी मेरे दिन की शुरुआत नारियल पानी से होती है। पूरा दिन मैं नेचुरल चीजें जैसे बादाम, अखरोट, स्प्राउट, लस्सी, छाछ आदि का सेवन करती हूं। इस वजह से मेरी स्किन हमेशा ग्लो करती है और मोटापा भी नहीं बढ़ता। मैं प्राकृतिक चीजों के सेवन की वजह से अपने आपको हमेशा तरोताजा रखती हूं।
सलमान खान
मेरा मानना है, अच्छी सेहत के लिए प्राकृतिक चीजों का उपयोग बहुत जरूरी है। बाजार की महंगी और नकली चीजें हमारे स्वास्थ्य को बिगाड़ती हैं। जैसे लोग चेहरे पर महंगी क्रीम लगाते हैं लेकिन मैं हर दिन चेहरे पर ताजा एलोवेरा लगाता हूं। एलोवेरा से मेरी स्किन ना सिर्फ चमकती है बल्कि झुर्रियां और दाग-धब्बे दिखाई नहीं देते हैं। मैं खाने-पीने में भी देसी चीजों का इस्तेमाल ज्यादा करता हूं। जो मुझे बहुत फायदा करती हैं। आप ही देख लें, हम हमेशा कितने फिट और तरोताजा रहते हैं।
लेखिका - आरती सक्सेना
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS