इन बॉलीवुड एक्ट्रेस ने हाई हील्स से की तौबा-तौबा, फ्लैट फुटवियर में हमेशा आती हैं नजर

इन बॉलीवुड एक्ट्रेस ने हाई हील्स से की तौबा-तौबा, फ्लैट फुटवियर में हमेशा आती हैं नजर
X
आज की टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपने कंफर्ट जोन के साथ कोई कॉम्प्रोमाइज करना पसंद नहीं करती। ये एक्ट्रेसेस हाई हील्स से तौबा-तौबा कर चुकीं है। फ्लैट फुटवियर में हमेशा नजर आती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस को स्टाइलिश दिखने के लिए हील्स पहननी जरुरी होती है। लेकिन अब समय दूसरा है, अब एक्ट्रेस अपने कंफर्ट जोन के साथ कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं करती। वो अपने आउटफिट के साथ इस तरह के फुटवियर कैरी करती है, जो उन्हें गॉर्जियस लुक देते है। आइये जानते है, कौन-कौन सी हसीनाएं है, जो स्टाइल और कंफर्ट के कांबिनेशन के साथ फैंस के दिलों पर राज करती है।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)- डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण बेहद खूबसूरत है। उनके फैशन को हर कोई कॉपी करना चाहता है। यूं तो दीपिका की हाइट काफी लंबी है, इसलिए वो हील्स पहनने से काफी बचती है। दीपिका हील्स के बिना ही बेहद हॉट नजर आती है।

जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor)- बॉलीवुड इंडस्ट्री में नया-नया कदम रखने वाली एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का भी फुटवियर कलेक्शन भी काफी सुपर है। जान्हवी कपूर के इंस्टाग्राम पर काफी फोटोज है, जिसमें उनका फुटवियर कलेक्शन साफ देखने को मिल रहा है। जान्हवी कपूर के कलेक्शन में हील्स काफी कम है।


श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor)- अपनी क्यूटनेस से फैंस का दिल जीतने वाली श्रद्धा कपूर को भी हील्स ज्यादा पसंद नहीं है। वो हील्स में कंफर्ट महसूस नहीं करती है। इसलिए जब भी वो बर्थडे पार्टी या बाहर घूमती हुई दिखाई देती है, तो वो सिर्फ कैजुअल फुटवियर में नजर आती है। श्रद्धा फ्लैट फुटवियर में भी काफी खूबसूरत नजर आती है।

अनन्या पांडेय (Ananya Panday)- अनन्या पांडेय भी हमेशा स्टाइलिश लुक में ही नजर आती है। अगर बात की जाए, हाई हील्स की तो अनन्या हाई हील्स से बचती हुई नजर आती है। हाई हील्स के सामने वो अपने कंफर्ट को ही चुनती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर ऐसे कई फोटोज अपलोड है, जिसमें वो सिर्फ फ्लैट फुटवियर में नजर आ रही है।

Tags

Next Story