रेखा की 6 बहनें भी नहीं हैं किसी से कम, सभी ने अपने अपने क्षेत्रों में बनाई है अपनी अलग पहचान

रेखा की 6 बहनें भी नहीं हैं किसी से कम, सभी ने अपने अपने क्षेत्रों में बनाई है अपनी अलग पहचान
X
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा का फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा नाम है। लेकिन आज हम आपको रेखा के बारें में नहीं बल्कि उनकी 6 बहनों के बारें में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी- अपनी फील्ड में नाम बुलंद किया है।

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा (Rekha) का फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा नाम है। रेखा ने बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग के जरिए लोगों के दिलों में अपनी ऐसी छाप छोड़ी है कि पीढ़ी दर पीढ़ी उनका क्रेज लोगों में बरकरार है। एक्ट्रेस की आंखो की मस्तियों में आज भी लोग खो जाते हैं। उनके शानदार डांसिंग के लोग आज भी मुरीद हैं। वैसे रेखा के बारें में तो सभी जानते ही हैं तो हम वो पुरानी घिसी पिटी लाइने बता कर आपको बोर नहीं करेंगे। आज हम आपको रेखा के बारें में नहीं बल्कि उनकी 6 बहनों के बारें में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी- अपनी फील्ड में अपना नाम बुलंद किया है।

रेखा के पिता जेमिनी गणेशन (Gemini Ganesan) तमिल फिल्म इंडस्ट्री के जानेमानें सुपरस्टार हैं। जेमिनी गणेशन की पुष्पावल्ली (Pushpavalli) से 2 बेटियां हैं। वहीं पुष्पावल्ली से रिश्ते के अलावा जेमिनी गणेशन ने दो शादियां की थी। जिनसे उनके 6 बच्चे हैं यानी रेखा सगे और सौतेले मिलाकर के कुल 7 बहनें और 1 भाई हैं। रेखा के पिता ने उनकी मां से कभी शादी नहीं की थी इसलिए उनके साथ एक्ट्रेस का कोई खास रिश्ता नहीं है। लेकिन रेखा का अपनी 1 सगी और 5 सौतेली बहनों के साथ बॉन्ड काफी अच्छा है। सभी एक- दूसरे पर जान छिड़कती हैं। डॉ रेवती स्वामीनाथन, डॉ कमला सेल्वराज, नारायणी गणेश, विजया चामुंडेश्वरी, राधा और जया श्रीधर

1. डॉ रेवती स्वामीनाथन (Dr. Revathi Swaminathan)


रेखा की सबसे बड़ी बहन का नाम है डॉ रेवती स्वामीनाथन जो यूएस में जानी-मानी डॉक्टर हैं। रेवती एक रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट हैं। वह लाइमलाइट से जरा दूर ही रहना पसंद करती है लेकिन अपनी बहन रेखा के साथ उनका काफी लगाव है।

2. डॉ कमला सेल्वराज (Dr Kamala Selvaraj)


उनकी दूसरी बहन कमला सेल्वराज भी एक मशहूर डॉक्टर है। कमला चेन्नई में एक जीजी हॉस्पिटल चलाती है। कमला की गिनती चेन्नई के नामी डॉक्टरों में होती है, तभी तो उनसे इलाज करवाने लोग दूर- दूर से आते है।

3. नारायणी गणेश (Narayani Ganesh)


जहां रेखा की दो बहनों ने डॉक्टर बनकर खूब नाम कमाया है। तो वहीं रेखा की तीसरी बहन नारायणी ने दोनो बहनों से हटकर पत्रकारिता में एक ऊंचा मुकाम हासिल किया है। नारायणी एक लीडिंग अखबार में काम करती है।

4. विजया चामुंडेश्वरी (Vijaya Chamundeswari)


ये रेखा की तीसरी बहन है जिन्होंने मेडिकल फीइल्ड में अपना नाम कमाया है। विजया चामुंडेश्वरी एक फीजियोथैरेपिस्ट है। अपनी फील्ड में विजया का भी अच्छा खासा नाम है।

5. राधा उस्मान सईद (Radha Usman Syed)


रेखा की सगी बहन राधा ने उनकी तरह ही एक्टिंग के करियर में अपना नाम कमाया है। राधा ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम किया था लेकिन शादी के बाद उन्होंने इस लाइमलाइट की दुनियां से दूरियां बना ली और यूएस में अपने पति मॉडल उस्मान सईद के साथ सेटेल हो गयी। राधा इस चकाचौंध की दुनियां से दूर अमेरिका में अपने पति और परिवार के साथ खुशहाल जीवन बिता रही हैं।

6. जया श्रीधर (Jaya Shreedhar)


रेखा की सबसे छोटी बहन का नाम है जया श्रीधर। जया एक हेल्थ एडवाइजर हैं। रेखा का जया के साथ गहरा नाता है। रेखा अपनी बहन जया के हॉस्पिटल के उद्घाटन पर भी पहुंची थी। उस दौरान सभी बहनों के बीच एक-दूसरे के प्रति काफी लगाव देखने को मिल रहा था।

Tags

Next Story