सोनाक्षी सिन्हा से जुड़े 4 जबरदस्त विवाद, जब यूजर बोला- 'राहुल गांधी' से शादी कर लो आप

बॉलीवुड एक्ट्रेस और नेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) की बेटी सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) इन दिनों चर्चा में है। कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) में रामायण से जुड़ी पूछे गए सवाल पर लाइफ लाइन इस्तेमाल कर ट्रोलर्स के निशाने पर है। दरअसल, केबीसी में अभिताभ बच्चन ने सवाल किया था कि रामायण में हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आते है। इस सवाल के ऑप्शन थे 'A- सुग्रीव, B- लक्ष्मण, C- सीता, D- राम'.. इस सवाल पर सोनाक्षी एक्सपर्ट एडवाइज की लाइफ लाइन लेती है। जिसके चलते सोनाक्षी विवादों में घिर गई है। ये कोई पहला ऐसा मौका नहीं है, जब सोनाक्षी विवादों से घिरी हो.. इसके पहले भी उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर विवाद हो चुके है। क्या है सोनाक्षी से जुड़े विवाद.. आईये जानते है।
वाल्मिकी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी
— Sonakshi Sinha (@sonakshisinha) August 4, 2019
सोनाक्षी सिन्हा ने सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में वाल्मीकी समाज को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए। सोनाक्षी के पुतले भी जलाएं गए। आपको बता दें कि सोनाक्षी ने वाल्मीकी समाज के लिए 'जातिसूचक' शब्द का इस्तेमाल किया था.. विरोध होने पर सोनाक्षी ने इसके लिए माफी भी मांगी थी।
फिल्म 'खानदानी शफाखाना' पर विवाद
फिल्म 'खानदानी शफाखाना' में सोनाक्षी ने सेक्सोलॉजिस्ट का रोल किया था। वो इस फिल्म में खानदारी शफाखाना नाम का एक क्लीनिक चलाती है। इसी क्लीनिक को लेकर सेक्सोलॉजिस्ट डॉ विजय एबॉट ने हाईकोर्ट का नोटिस भेजा था। नोटिस में डॉ विजय एबॉट ने अपने पिता डॉ हकीम हरि किशन लाल के मशहूर और पारंपरिक खानदानी शफाखाना का अवैध तरीके से इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। इस फिल्म को लेकर सोनाक्षी सिन्हा विवादों में घिरी थी।
24 लाख का धोखाधड़ी मामला
— Sonakshi Sinha (@sonakshisinha) July 12, 2019
सोनाक्षी सिन्हा पर आरोप लगाया गया कि उन्हें 13 सितंबर 2018 को एक स्टेज शो में परफॉर्म करना था, इसके लिए उन्होंने 24 लाख रुपए लिए थे, लेकिन वो पेमेंट लेने के बावजूद भी इवेंट में नहीं आई। जिसके बाद इवेंट मैनेजर ने इसकी शिकायत यूपी पुलिस में की।
राहुल गांधी से करा दो सोनाक्षी की शादी
शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस में शामिल होने पर बीजेपी समर्थकों ने उनपर और सोनाक्षी सिन्हा को जमकर ट्रोल किया था। कांग्रेस में शामिल होने का बाद बढ़े विवाद का प्रभाव सोनाक्षी सिन्हा पर भी पड़ा। एक यूजर ने शत्रुघ्न सिन्हा से यहां तक कह डाला- सोनाक्षी सिंहा की शादी राहुल गांधी से करवा दो.. बहुत अच्छा लड़का है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS