अगले साल 2020 में ये बॉलीवुड कपल्स कर सकते है शादी, घर में गूंजेगी शहनाई

साल 2019 में बॉलीवुड सितारों के लिए काफी गर्म चर्चाओं से भरा रहा। कोई अपने ब्रेकअप को लेकर चर्चाओं में रहा तो कोई रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोरता रहा। ब्रेकअप और रिलेशनशिप की खबरों के बीच कई कपल्स की शादियों के बात भी सामने आई। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड के ये कपल्स अब अगले साल शादी रचा सकते है। चलिए इस मौके पर आपको बताते है कि अगले साल यानी 2020 में कौन से बॉलीवुड कपल्स शादी के बंधन में बंध सकते है।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Ranbir Kapoor And Alia Bhatt)
बॉलीवुड की सबसे ज्यादा क्यूटसेट् जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की है। दोनों को अक्सर पार्टी और इंवेट में साथ देखा जाता है। आलिया भट्ट ने फिल्मफेयर अवॉर्ड में रणबीर कपूर को 'आई लव यू' बोला था। ऐसे में शादी की लगातार खबरें सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि रणबीर और आलिया ने अपने वर्क शेड्यूल से एक महीने की छुट्टी ली है। सूत्रों की मानें तो शादी की तैयारियां कश्मीर में चल रही है। हालांकि अभी तक आलिया और रणबीर ने अपने इस रिलेशनशिप को लेकर खुलासा नहीं किया है।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Malaika Arora And Arjun Kapoor )
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर की खबरें सुर्खियों में बनीं रहती है। लेकिन दोनों ने कभी भी इस बात को नहीं माना है कि वो रिलेशनशिप है। पर दोनों अक्सर साथ में नजर आते है। बताया जा रहा है कि मलाइका के बेटे अरहान ने भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया है। ऐसे में इनकी शादी के खबरें और भी तेज हो गई है।
अर्जुन कपूर 33 साल के है जबकि मलाइका 45 साल की है। ऐसे में दोनों की शादी को लेकर फैंस काफी एक्साइटिड है, जितना प्रियंका और निक जोनस की शादी को लेकर थे। आपको बता दें कि 2017 में मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से तलाक ले लिया था। जिसके बाद से उन्होंने अपने प्रोफाइल से 'खान' शब्द हटा दिया।
अथिया शेट्टी और केएल राहुल (Athiya Shetty And KL Rahul)
सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर सुर्खियों में छाई रहती है। रिपोर्ट के मुताबिक, वो केएल राहुल को इसी फरवरी महीने से डेट कर रही है। दोनों का रिलेशन काफी अच्छा चल रहा है.. दोनों एक-दूसरे को लेकर काफी सीरियस है।
हालांकि ना ही आथिया ने और ना ही केएल राहुल ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ बोला है। लेकिन अक्सर उन्हें एक साथ घूमते हुए देखा गया है। ऐसे में उनकी शादी को लेकर भी खबरें भी सामने आने लगी है। माना जा रहा है कि अगले साल दोनों शादी कर सकते है।
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी (Tiger Shroff And Disha Patani)
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और एक्ट्रेस दिशा पाटनी का अफेयर भी खूब जोरों पर है। ये जोड़ी लाखों लोगों की फेवरेट जोड़ी है। दोनों को काफी बार एक साथ देखा गया है। दोनों की लव स्टोरी एल्बम 'बेफिक्रा' की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी।
कहा जाता है कि दोनों पहले दोस्त थे, लेकिन शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए और यहां से उनका रिलेशनशिप शुरू हुआ था। दोनों की फैमिली के रिश्ते काफी अच्छे है। ऐसे में दोनों की परिवार को इस रिश्ते से कोई प्रॉबल्म नहीं है। फैंस दोनों को जल्दी ही शादी करने की सलाह दे रहे है। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों जल्द ही यानी अगले साल शादी कर सकते है।
वरुण धवन और नताशा दलाल (Varun Dhawan And Natasha Dalal)
बॉलीवुड एक्टर वरूण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल का रिश्ता अब किसी से छिपा नहीं है। ऐसे में इनकी शादी की खबरों ने तेजी पकड़ ली है। दोनों का रिश्ता अभी का नहीं बल्कि तब का है, जब वरूण फिल्मों में आए भी नहीं थे। नताशा वरूण की बच्चन की दोस्त है।
एक इंटरव्यू के दौरान वरूण ने नताशा की तारीफ करते हुए कहा कि नताशा काफी सिंपल है और आम लोगों की तरह जिंदगी जीना पसंद करती है। बीच में खबर सामने आई थी कि नताशा के साथ रहने के लिए वरूण ने अलग से घर भी खरीदा है। नताशा वरूण के परिवार का अहम हिस्सा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS