26/11 मुंबई हमले पर बनीं ये फिल्में, नाना पाटेकर ने अपने किरदार से जीता लोगों का दिल

26/11 मुंबई हमले पर बनीं ये फिल्में, नाना पाटेकर ने अपने किरदार से जीता लोगों का दिल
X
26/11 मुंबई हमले को लेकर कई फिल्में बनाई गई। फिल्म मेकर्स ने आंतक हमलों में फंसे लोगों के सरवाइवल को आधार बनाते हुए भी फिल्में बनाई।

12 साल पहले 26 नवबंर 2008 को मुंबई में पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में लश्कर ए तैयबा के 10 आतंकवादियों ने ताज होटल में हमला कर दिया था। इस हमले में 166 लोग मारे गए थे। इस हमले को लेकर कई फिल्में बनाई गई। फिल्म मेकर्स ने आंतक हमलों में फंसे लोगों के सरवाइवल को आधार बनाते हुए भी फिल्में बनाई। चलिए, आपको बताते है कि 26/11 पर बनीं कुछ फिल्में-

'द अटैक्स ऑफ 26/11'- मुंबई हमले पर सबसे पहली फिल्म राम गोपाल वर्मा ने बनाई। फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई। फिल्म में नाना पाटेकर ने तत्कालीन पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया का किरदार निभाया था। जिन्होंने इस केस को संभाला। आपको बता दें कि हमलों के तुरंत बाद राम गोपाल वर्मा के होटल ताज का दौरा किया था, जिसके चलते वो लोगों के निशाने पर आ गए थे। इसके लिए उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी।

फिल्म 'मेजर': मुंबई हमलों में शहीद हुए एनएसजी कमांडो मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की बायोपिक मेजर में भी 26/11 हमले का जिक्र है। इस फिल्म को साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने प्रोड्यूस किया। इस फिल्म में मेजर उन्नीकृष्णन के किरदार में अदिवि शेष नजर आएं। इनके अलावा, सई मांजरेकर और शोभिता धूलिपाला भी लीड में नजर आई।26/11 मुंबई हमले पर बनीं ये फिल्में, नाना पाटेकर ने अपने किरदार से जीता लोगों का दिल

ताज महल- मुबंई हमले में कई विदेशी नागरिक भी फंसे थे। इसको लेकर भी फिल्म बनाई गई। कपल की कहानी को लेकर स्पेनिश फिल्म 'ताज महल' तैयार की गई। साल 2015 में इस फिल्म को निकोलस साद ने डायरेक्ट किया। इसमें विदेशी टूरिस्ट्स के होटल में फंसने और हमले के दौरान डर के माहौल की कहानी दिखाई गई।

Tags

Next Story