Bollywood Karwa Chauth 2019 : करवा चौथ का 16 श्रृंगार कर बॉलीवुड हसीनाएं रखेगीं व्रत, डिजाइनर मंगलसूत्र देगा गजब लुक

करवा चौथ (Karwa Chauth) के लिए जितनी आम महिलाएं तैयारी कर रही है, उतनी ही बॉलीवुड की हसिनाएं भी व्रत को लेकर तमाम तैयारियां कर रही है। करवाचौथ पर महिलाएं 16 श्रृंगार करती है और पिया के नाम के गहने पहनती है। इन गहनों में सबसे जरुरी गहना होता है मंगलसूत्र... क्योंकि इसका हर एक मोती पति-पत्नी के रिश्तों की रक्षा करता है। मंगलसूत्र के फैशन इन दिनों ट्रेंड पर है। बॉलीवुड हसिनाएं के पास एक से बढ़कर एक मंगलसूत्र है। आईये जानते है कि आपकी फेवरेट एक्ट्रेस किस डिजाइन का मंगलसूत्र पहनती है, जो इस करवाचौथ उनके पति पत्नी के रिश्ते को मजबूत करेगा।
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Mangalsutra)
दीपिका पादुकोण ने एक्टर रणवीर सिंह से 14 नवंबर 2018 को शादी की। दीपिका का मंगलसूत्र काफी सिंपल है। दीपिका के मंगलसूत्र में सॉलिटेयर हीरा जड़ा हुआ है। इस मंगलसूत्र को दीपिका ने मुंबई अंधेरी के एक ज्वेलरी शॉप से खरीदा था।
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma Mangalsutra)
अनुष्का शर्मा की शादी को दिसंबर में दो साल हो जाएंगे। उन्होंने विराट कोहली से 11 दिसंबर 2017 में शादी की थी। अनुष्का शर्मा का मंगलसूत्र भी बेहद सिंपल है, लेकिन बेहद मंहगा भी है। अनुष्का का मंगलसूत्र डायमंड का है।
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Mangalsutra)
प्रियंका चोपड़ा की शादी को दिसंबर महीने में पूरे एक साल हो जाएंगे। प्रियंका ने निक जोनस से 1 दिसंबर 2018 में शादी की थी। प्रियंका का मंगलसूत्र पेंडेट स्टाइल में है। वो गोल्ड चेन में वॉटर ड्रॉप शेप का डायमंड मंगलसूत्र पहनती है।
ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Mangalsutra)
ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से 20 अप्रैल 2007 में शादी की थी। उनके पास डायमंड से जड़ा हुआ मंगलसूत्र है। ये मंगलसूत्र न तो ज्यादा हैवी है और न ही ज्यादा हल्का है।
माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit Mangalsutra)
माधुरी दीक्षित ने 17 अक्टूबर 1999 में श्रीराम नेने से शादी की थी। यूं तो वो बहुत कम मंगलसूत्र पहने हुए नजर आती है, लेकिन उनका मंगलसूत्र गोल्ड और काले मोतियों से बना हुआ है। उनके मंगलसूत्र में रुद्राक्ष के मोती भी है।
सोनम कपूर (Sonam Kapoor Mangalsutra)
सोनम कपूर ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा से 8 मई 2018 को शादी की। सोनम का मंगलसूत्र काफी यूनिक है। सोनम के मंगलसूत्र में उनके पति की राशि का डिजाइन बना है।
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Mangalsutra)
शिल्पा शेट्टी ने 22 नवंबर 2009 में राज कुंद्रा से शादी की। शिल्पा शेट्टी के मंगलसूत्र में तीन वॉटर ड्राप शेप में हीरे जड़े हुए है। हार की तरह ये हीरे सेट किए गए है।
दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi Mangalsutra)
दिव्यांका त्रिपाठी ने विवेक दहिया से 8 जुलाई 2016 को शादी की। उनका मंगलसूत्र बेहद ही प्यारा। उनके मंगलसूत्र पर जिगजैक पैटर्न में वी शेप का डिजाइन है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS