कंगना रनौत और रंगोली चंदेल की गिरफ्तारी पर रोक, 8 जनवरी को मुंबई पुलिस के सामने होना होगा पेश

कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल की याचिका पर आज बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनवाई की। सुनवाई के बाद कोर्ट ने कंगना और रंगोली को 8 जनवरी को मुंबई पुलिस के सामने पेश होने का आदेश दिया। साथ ही कोर्ट ने मुंबई पुलिस को भी निर्देश दिए है कि वो तब तक इनके खिलाफ कोई कार्रवाई न करें। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि हम इतना कर सकते है कि हम याचिकाकर्ताओं को गिरफ्तारी से बचा सकते है। अब उन्हें जनवरी में मुंबई पुलिस के सामने पेश होना हा।
अब अगली सुनवाई 11 जनवरी को होगी। इस सुनवाई के बाद कंगना और उनकी बहन रंगोली को गिरफ्तारी से राहत मिल गई है। आपको बता दें कि मुंबई पुलिस ने कंगना और रंगोली को 26 अक्टूबर, 27 अक्टूबर, 9 नवंबर और 10 नवंबर को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था लेकिन वो पुलिस के सामने पेश नहीं हुईं। उन्होंने अपने वकील के जरिए मैसेज भेजा और कहा कि वो 15 नवंबर तक अपने भाई की शादी को लेकर हिमाचल प्रदेश में है। उसके बाद वो मुंबई पुलिस के सामने पेश होंगी।
#UPDATE | Bombay High Court directs actor Kangana Ranaut and her sister Rangoli Chandel to appear before the police on January 8; asks the police not to take any action against them till then. https://t.co/CTL1eP5ddZ
— ANI (@ANI) November 24, 2020
मुंबई पुलिस ने उन्हें 23 और 24 नवंबर को तीसरा नोटिस भेजा था। अपनी इस याचिका में कंगना रनौत और रंगोली ने मुंबई पुलिस की एफआईआर को रद्द करने की अपील की। दोनों पर धर्म के नाम पर लोगों को भड़काने की कोशिश करने और राजद्रोह का आरोप है। शिकायतकर्ता के वकील काशिफ अली खान देशमुख ने कंगना पर दो समुदायों के बीच विवाद पैदा करने का आरोप लगाया था। साथ ही शिकायत में कहा गया था कि कंगना ने पप्पू सेना संज्ञा के जरिए ज्यूडिशियरी के खिलाफ अपमानजनक ट्वीट किए है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS