शर्लिन चोपड़ा फिलहाल नहीं होंगी गिरफ्तार, 22 फरवरी को सुनवाई करेगा बॉम्बे हाई कोर्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, पिछले साल शर्लिन चोपड़ा अपने कुछ बोल्ड वीडियोज की वजह से विवादों में थी। उन पर फ्री पोर्न साइट्स पर अश्लील वीडियोज पोस्ट करने का आरोप लगाया गया था। यही नहीं, उनके खिलाफ रिटायर्ड कस्टम एंड सेंट्रल एक्साइज ऑफिसर मधुकर केनी ने शिकायत भी दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि जब भी इंटरनेट पर सर्च शर्लिन का नाम सर्च किया जाता है तो अश्लील कंटेंट सामने आता है।
इसके बाद शर्लिन के खिलाफ आईटी एक्ट 2000 के सेक्शन 67 और 67A के तहत धाराएं के तहत केस दर्ज किया गया। इस केस को लेकर अब शर्लिन ने गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई सेशन कोर्ट का रुख किया था, जो कोर्ट ने उनकी जमानत याजिका खारिज कर दी थी। इसके बाद अब शर्लिन ने बॉम्बे हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की अपील की है। इस याचिका पर अब जस्टिस पीडी नाइक 22 फरवरी को सुनवाई करेंगे।
फिलहाल, शर्लिन को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। पुलिस ने कोर्ट के सामने ये आश्वान दिया है कि वो एक्ट्रेस ने खिलाफ कोई एक्शन नहीं करेंगे। आपको बता दें कि इस केस में शर्लिन पर कई गंभीर आरोप लगाए गए है, लेकिन वो खुद को लगातार विक्टिम बता रही है। शर्लिन का कहना है कि ये उनकी निजता का हनन है और उनसे बिना पूछे ही कुछ वीडियोज को फ्री पोर्न वेबसाइट्स पर पोस्ट किया गया है।
शर्लिन का कहना है कि उन्होंने जो भी कंटेंट बनाया था वो सब्सक्रिप्शन बेस्ड था और सिर्फ कुछ इंटरनेशनल वेबसाइट्स के लिए था, लेकिन कुछ लोगों ने उन वीडियोज को फ्री पोर्न वेबसाइट पर अपलोड कर उनकी निजता पर हनन किया है। इस पर मुंबई सेशन कोर्ट के जज ने कहा था कि ये जांच का विषय है कि शर्लिन चोपड़ा और सर्विस ऑपरेटर के बीच कोई एग्रीमेंट था या नहीं... इन वीडियोज को किसने और कब अपलोड किया है और क्या शर्लिन चोपड़ा की इसमें कोई भागीदारी रही है या नहीं ?,
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS