शाहरुख खान के जन्मदिन पर जगमगाया बुर्ज खलीफा, किंग खान ने शब्दों के जरिए जाहिर की खुशी

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने ये जन्मदिन बेहद खास रहा। शाहरुख खान ने अपना ये बर्थडे दुबई में सेलिब्रेट किया। आपको बता दें कि किंग खान अपने परिवार के साथ इन दिनों दुबई में है और आईपीएल एन्जॉय कर रहे है। उनके जन्मदिन के मौके पर तमाम हस्तियों, दोस्तों, फैंस और फॉलोवर्स ने शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई दी। तो वहीं बुर्ज खलीफा ने भी शाहरुख खान को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाईयां दी।
बुर्ज खलीफा पर शाहरुख खान के अलग-अलग फिल्मी किरदार की स्क्रीनिंग कई गई। इंग्लिश, अरबी और हिंदी में शाहरुख खान को बर्थ डे विश किया। बुर्ज खलीफा ने इसकी वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। बुर्ज खलीफा ने वीडियो को शेयर करते हुए ट्वीट के कैप्शन में लिखा- 'बॉलीवुड के बादशाह के जन्मदिन समारोह के मौके पर बुर्ज खलीफा जगमगाया! जन्मदिन की शुभकमानाएं शाहरुख खान'
#BurjKhalifa adds sparkle to the birthday celebration of the Baadshah of Bollywood! Happy birthday @iamsrk! #ShahRukhKhan
— Burj Khalifa (@BurjKhalifa) November 2, 2020
احتفالاتنا بعيد ميلاد نجم بوليوود وملكها، شاروخان، لا يمكن أن تمر دون أن نضيء #برج_خليفة لنهنئه على طريقتنا! كل عام وأنت بخير! pic.twitter.com/xFMycVD90V
बुर्ज खलीफा के इस अंदाज पर शाहरुख खान ने खुशी जताई। शाहरुख खान ने ट्वीट में लिखा- 'खुद को दुनिया की सब बड़ी और लंबी स्क्रीन पर देखकर बहुत खुश हूं। मेरे दोस्त मोहम्मद अलबार ने मेरी अगली फिल्म से पहले मुझे एक बड़ी स्क्रीन पर दिखाया। बुर्ज खलीफा और एम्मार दुबई आपका धन्यवाद और बहुत सारा प्यार। दुबई में मेरे अपने मेहमान होने के नाते, मेरे बच्चे बहुत खुश हुए'
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS