Chhath Bhojpuri Gana 2020: छठी मईया ने लौटाई अक्षरा सिंह के पति की जिंदगी, देख लोग रह गए हैरान

Chhath Bhojpuri Gana 2020: छठी मईया ने लौटाई अक्षरा सिंह के पति की जिंदगी, देख लोग रह गए हैरान
X
इन दिनों छठ पर बना एक भोजपुरी गाना तेजी से वायरल हो रहा है। इस छठ के भोजपुरी गाने में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह नजर आ रही है। इस भोजपुरी गाने का नाम 'बनवले रहिह सुहाग' है।

दिवाली के बाद अब छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर है। बिहार समेत यूपी में छठ का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास मनाया जाता है। कोई भी त्योहार गानों को बिना अधूरा होता है। छठ के मौके पर भोजपुरी गानों का सोशल मीडिया पर तांता लगा हुआ है। छठ को लेकर एक से बढ़कर एक गाना यूट्यूब पर मौजूद है। ये गाना इंटरनेट पर धमाल मचा रहे है। इन गानों को यूट्यूब पर काफी सर्च किया जा रहा है। इन दिनों छठ पर बना एक भोजपुरी गाना तेजी से वायरल हो रहा है।

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस छठ के भोजपुरी गाने में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह नजर आ रही है। इस भोजपुरी गाने का नाम 'बनवले रहिह सुहाग' है। गाना बेहद जबरदस्त है। गाने में दिखाया गया है कि अक्षरा सिंह बेहद गरीब है। उनके पति को बल्ड कैंसर है। ऐसे में वो छठी मईया से अपनी पति की जिंदगी को बनाए रखने की काम करती है। गाने के बोल भी कुछ इस तरह के ही है। गाने ने यूट्यूब पर कब्जा जमाया हुआ है। छठ के मौके पर अक्षरा सिंह का ये गाना काफी सुना जा रहा है।

इस गाने को अक्षरा सिंह ने गाया है। वहीं गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे है। इसके अलावा, गाने में म्यूजिक देने का काम अविनाश झा घूंघरू ने किया है। गाने को अक्षरा सिंह के यूट्यूब चैनल पर ही रिलीज किया गया है। खास बात ये है कि गाने को रिलीज हुए अभी पूरे दो दिन भी नहीं हुए है, कि वीडियो पर मिलियन व्यूज आने शुरू हो गए है। अक्षरा हर साल अपना छठ के मौके पर नया गाना रिलीज करती हैं। अक्षरा सिंह की गिनती टॉप एक्ट्रेसेस में होती है।

Tags

Next Story