Commando 3 Box Office Collection Day 29: 'कमांडो 3' की कमाई की रफ्तार पड़ी धीमी, 29वें दिन मामूली कलेक्शन

Commando 3 Box Office Collection Day 29: बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) और एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) की फिल्म 'कमांडो 3' (Commando 3) पर सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' ने बॉक्स ऑफिस पर बुरा असर डाला है। करोड़ों की कमाई करने वाली फिल्म 'कमांडो 3' अब लाख में कमाई कर रही है। फिल्म ने 29वें दिन 73 लाख की कमाई की। जिसके चलते अब तक फिल्म का कलेक्शन 50.65 हो गया है। फिल्म ने पहले हफ्ते 24.4 करोड़ का शानदार कलेक्शन दिया जबकि दूसरे हफ्ते 20.02 की कमाई की।
#Commando3Review #Commando3 @VidyutJammwal big days are coming dude !!! Keep running... A star in making pic.twitter.com/kbfefdKI4p
— Mohnish Patel (@mohanish_patel) November 29, 2019
फिल्म की कहानी- फिल्म की शुरुआत पहलवान के एक ग्रुप से होती है, जो कुछ स्कूली लड़कियों से छेड़छाड़ करता है और करणवीर सिंह डोगरा उन्हें बचाने के लिए एक्शन हीरो की तरह एंट्री लेता हैं। फिल्म में विद्युत जामवाल ने करणवीर सिंह डोगरा का किरदार निभाया है, करणवीर सिंह को एक मिशन में जुटा हुआ है, जो लव जिहाद के नाम पर हिंदुस्तान में कुछ बड़ा हमला करने के योजना बना रहे है। इस योजना का मास्टरमाइंड लंदन में बैठा एक आतंकवादी बुराक है। आंतकवादी बुराक का किरदार गुलशन देवैया ने निभाया है। इस प्लान का पर्दाफाश करने के लिए कमांडो करणवीर डोगरा और उसके साथी कमांडो मलिका को लंदन भेजा जाता है।
#Commando3Review@VidyutJammwal is in his best for this film.This one is a 💥💥💥.@adah_sharma is also stunning as she reprises her role.There are many msgs for the audience.
— CinemaTech (@Cinema_Tech_) November 29, 2019
This should be called the real #War.
Go and watch this film.@RelianceEnt
Rating :⭐⭐⭐⭐ pic.twitter.com/p8muhNmAWo
आपको बता दें कि मलिका का रोल अंगिरा धार ने निभाया है। लंदन पहुंचते ही मलिका और करण की मुलाकात भावना रेड्डी और अरमान से होती है। भावना रेड्डी के रोल में अदा शर्मा है और अरमान के रोल में सुमित ठाकुर है। उनके इस मिशन में ये दोनों भी साथ देते है। इसके बाद कहानी में आते हैं कई सारे ट्विस्ट और टर्न... दिन बीतते रहते है। बम धमाके में सिर्फ 30 दिन बाकी होते हैं। क्या करण आतंकवादी बुराक को पकड़ पाएगा.. क्या करण हिंदुस्तान में होने वाले धमाकों को रोक पाएगा?.. ये पता लगाने के लिए आपको फिल्म देखना होगा। इस फिल्म को विपुल शाह (Vipul Amrutlal Shah) ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में भरपूर एक्शन (Action Movie) है। विद्युत जामवाल के शानदार एक्शन और अदा शर्मा (Adah Sharma) की हॉटनेस आपको काफी पसंद आएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS