इस भोजपुरी सिंगर की बढ़ी मुश्किलें, अश्लील गाने में महात्मा गांधी का नाम लेने पर FIR दर्ज

भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह के खिलाफ एफआईआर होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने गाने में महात्मा गांधी के नाम का इस्तेमाल किया है। बताया जा रहा है कि अंतरा सिंह झारखंड की राजधानी रांची में हो रहे एक कार्यक्रम में पहुंची थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने एक अश्लील गाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम इस्तेमाल किया। जिसके चलते छोटानागपुर खादी ग्राम उद्योग ने उनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई।
शिकायत में कहा गया कि अंतरा सिंह (Antra Singh Priyanka) ने अश्लील गाने के दौरान गांधी जी का नाम गलत ढंग से इस्तेमाल किया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि अंतरा सिंह के इस गाने में देश के महापुरुषों का अपमान किया गया है। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि अंतरा सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। आप भी सुनिए उनके सुपरहिट गाने-
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS