क्रिसमस डे पर फराह खान, भारती सिंह और रवीना टंडन की गले पड़ी मुसीबत, जब पंजाब में FIR हुई दर्ज

कॉमेडी शो में ईसाई धर्म के शब्द का इस्तेमाल करना बॉलीवुड डायरेक्टर फराह खान, कॉमेडियन भारती सिंह और एक्ट्रेस रवीना टंडन को महंगा साबित हो सकता है। दरअसलस तीनों के खिलाफ पंजाब के अमृतसर में शिकायत दर्ज करवाई गई है। इस शिकायत में फराह, भारती और रवीना पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि इन्होंने यूट्यूब चैनल के एक कॉमेडी शो में ईसाई धर्म के शब्द का इस्तेमाल किया है।
शिकायत में कहा गया है कि ईसाई धर्म में इस्तेमाल होने वाले शब्द का इन तीनों ने शो के दौरान इस्तेमाल किया है, जो सीधे तौर पर धर्म का अपमान करना है। वीडियो की जांच करने के बाद पंजाब पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। इसके खिलाफ क्रिसमस डे पर ईसाई धर्म के लोगों ने अमृतसर के अजनाला में प्रदर्शन किया। फिल्मी हस्तियों के खिलाफ ये केस अमृतसर के अजनाला में दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आईपीसी की धारा 295ए के तहत ये केस दर्ज किया है। शिकायत को क्रिसमस डे यानी 25 दिसंबर को शाम 8:55 बजे दर्ज कराई गई। लोगों का आरोप है कि पुलिस शिकायत लिखने में टालमटोल कर रही थी, बड़ी मुश्किल से पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। हालांकि इस मामले की आगे की कार्रवाई के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं है, लेकिन धार्मिक भावनाएं भड़काने के चलते फराह, भारती और रवीना की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS