Daler Mehndi Birthday: कभी म्यूजिक के लिए छोड़ा था घर-बार, आज अरबों रुपयों के मालिक हैं दिलेर मेंहदी

Daler Mehndi Birthday: कभी म्यूजिक के लिए छोड़ा था घर-बार, आज अरबों रुपयों के मालिक हैं दिलेर मेंहदी
X
Daler Mehndi Birthday: दिलेर मेंहदी 18 अगस्त को 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। दिलेर मेंहदी ने कभी म्यूजिक के लिए घर-बार छोड़ा था और आज अरबों रुपयों को मालिक हैं।

म्यूजिक की दुनिया के बेताज बादशाह दिलेर मेंहदी 18 अगस्त को 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। दिलेर मेंहदी का जन्म बिहार के पटना में हुआ। दिलेर मेंहदी ने संगीत के गुर सीखने के लिए महज 11 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था। जिसके बाद उन्होंने गोरखपुर में जाकर राहत अली खान से म्यूजिक की ट्रेनिंग ली और महज 13 साल की उम्र में 20 हजार लोगों के सामने परफॉर्म किया। साल 1994 में उन्होंने कजाकिस्तान के एक म्यूजिक कॉम्पीटिशन में दूसरे स्थान पर अपना कब्जा जमाया था और अगले ही साल उन्होंने अपनी पहली एल्बम लॉन्च की।

इस एल्बम का नाम 'बोलो ता रा रा' (Bolo Tara Rara) था। ये एल्बम सुपर-डुपरहिट साबित हुई। इस एल्बम की 20 मिलियन से ज्यादा कॉपी बिकी थी। दलेर मेंहदी (Daler Mehndi) हमेशा से ही अपने ओरिजिनल कंटेंट के लिए जाने जाते रहे हैं। उन्होंने ना पॉप एल्बम से लोगों का दिल तो जीता ही है, साथ ही पंजाबी गानों से भी लोगों को थिरकने पर मजबूर किया है। साल 1997 में उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मृत्युदाता' में 'ना ना ना रे' गाकर धूम मचा दी। इस पंजाबी गाने ने लोगों का दिल जीत लिया और दिलेर मेंहदी लोगों के बीच सुपरस्टार बनकर उभरे।


दलेर मेंहदी के नाम कई बड़े विवाद भी रहे। दलेर मेंहदी पर आरोप लगे थे कि वे गैर कानूनी तरीके से लोगों को विदेश भेजा करते थे। इस मामले में दलेर के भाई मुख्य आरोपी थे। वहीं दलेर को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया गया था। दलेर मेंहदी ने अपनी खुद की एक संस्था भी है जिसका नाम दलेर मेंहदी ग्रीन ड्राइव है। उन्होंने इस संस्था के सहारे कई असहाय परिवारों की मदद की है और उन्हें पर्यावरण के लिए अपने योगदान के चलते भारत सेवा रत्न अवॉर्ड से भी नवाजा गया है। बात करें अगर दिलेर मेंहदी के प्रॉपर्टी की तो, दिलेर मेंहदी अरबों रुपए के मालिक है। एक वेबसाइट के मुताबिक, उनके पास एक अरब 12 लाख रुपए से ज्यादा संपत्ति है।

Tags

Next Story