JNU ही नहीं बल्कि अफेयर्स को लेकर भी विवादों में रही दीपिका पादुकोण, इन 7 हस्तियों को किया डेट

JNU ही नहीं बल्कि अफेयर्स को लेकर भी विवादों में रही दीपिका पादुकोण, इन 7 हस्तियों को किया डेट
X
JNU के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर दीपिका पादुकोण को काफी विवादों का सामना करना पड़ा था। दीपिका ने रणवीर सिंह के अलावा इन 7 हस्तियों से डेट किया था। जिसके चलते लोग उन्हें अक्सर इस बात को लेकर अपना निशाना बनाते रहते है।

जेएनयू हमले (JNU Violence) को लेकर हो रहे देशभर में प्रदर्शन के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जेएनयू छात्रों का समर्थन करने पहुंची। जिसके बाद इस मामले ने जमकर तूल पकड़ लिया। आलम ये है कि गुस्साए लोगों ने दीपिका की फिल्म 'छपाक' का बॉयकाट करने का भी ऐलान किया है। ट्विटर पर #BoycottChhapaak पहले नंबर ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में फिल्म मेकर्स को डर है कि दीपिका का ये विवाद फिल्म की कमाई पर असर ना डाल दें... आपको बता दें कि दीपिका को लेकर ये कोई पहला विवाद नहीं है, इससे पहले भी दीपिका विवादों में घिर चुकीं है। खासकर वो अपने रिश्तों को लेकर विवादों में रह चुकीं है। दीपिका रणवीर के अलावा सात लड़कों को डेट कर चुकीं है। आईये जानते है ये पूरा मामला...


निहार पांड्या- दीपिका का पहला प्यार निहार पांड्या था। दोनों की मुलाकात साल 2005 में एक्टिंग स्कूल में हुई थी। दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार में बदल गई। दोनों का ये रिश्ता सिर्फ तीन साल तक ही चला। बताया जाता है कि दीपिका निहार के सात मुबंई में लिव इन रिलेशनशिप में भी रही थी, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया।


उपेन पटेल- निहार के बाद दीपिका पादुकोण ने अपनी लाइफ में उपेन पटेल को जगह दी। हालांकि उनका ये रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला। बताया जाता है कि दीपिका और उपेन एक-दूसरे को मॉडलिंग के दिनों से जानते थे, वक्त के साथ दोनों करीब आए और एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया, तब उपेन लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप के लिए तैयार नहीं थे.. इसलिए दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया और एक बार फिर दीपिका का दिल टूट गया।


महेंद्र सिंह धोनी- दीपिका महेंद्र सिंह धोनी के साथ अफेयर को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही। साल 2007 में धोनी ने दीपिका के साथ अपने रिलेशन को लेकर खुलासा किया था। दोनों अक्सर एक साथ नजर आते थे, लेकिन दोनों का जल्द ही ब्रेकअप हो गया। इसके बाद फिर कभी दोनों एक दूसरे के सामने नहीं गए। दीपिका ने अपने करियर पर ध्यान देने का फैसला किया, लेकिन धोनी के बाद उनकी लाइफ में युवराज सिंह की एंट्री हो गई।


युवराज सिंह- दीपिका पादुकोण का नाम क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ भी जु़ड़ा। दीपिका मैच में युवराज के लिए चियर करती हुईं भी नजर आती थीं। मैच के बाद उन्हें डिनर पर भी देखा जाता था। उस वक्त दीपिका बॉलीवुड में अपने करियर के लिए मेहनत कर रही थी। तब ज्यादातर कार्यक्रमों में दोनों को एक साथ देखा जाता था। लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया और जल्द ही दोनों में ब्रेकअप हो गया।


मुजामिल इब्राहिम- इसके बाद मुजामिल इब्राहीम और दीपिका पादुकोण का अफेयर भी सुर्खियों में रही। कश्मीर हैंडसम हंक मुजामिल इब्राहिम बॉलीवुड एक्टर है। मुजामिल इब्राहिम की बॉडी और पर्सनैलिटी की लाखों लड़कियां दीवानी है, जिसमे से एक दीपिका पादुकोण भी थी। दोनों ने एक साथ ऐड फिल्म की थी। तब से दोनों मिलने लगे और एक दूसरे को डेट करने लगे। दीपिका पादुकोण के साथ उनका ये रिश्ता सिर्फ एक साल तक ही चला।


सिद्धार्थ माल्या- युवराज सिंह के बाद दीपिका की लाइफ में आए सिद्धार्थ माल्या... उस वक्त दीपिका पादुकोण किंगफिशर की कैलेंडर गर्ल थीं। इस दौरान दीपिका की मुलाकात विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या से हुई। सिद्धार्थ माल्या की पर्सनैलिटी ऐसी थी, कि उनकी लाखों लड़कियां फैन थी। दीपिका अक्सर सिद्धार्थ के साथ किंगफिशर की पार्टियों में नजर आती थीं। वहीं सिद्धार्थ भी दीपिका के हर फैशन शो में जाते थे। दीपिका और सिद्धार्थ को आईपीएल मैच के दौरान किस करते हुए भी देखा गया था। लेकिन कुछ समय बाद दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया।


रणबीर कपूर- दीपिका और रणबीर की लव स्टोरी के बारे में हर कोई जानता है। फिल्म 'बचना ए हसीनो' की शूटिंग के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दीपिका रणबीर के लिए काफी सीरियस थीं। उन्होंने अपने गर्दन पर आरके नाम से टैटू भी बनवा लिया था। हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए। बताया जाता है कि दोनों के ब्रेकअप की वजह कटरीना कैफ थी। हराया गया। दीपिका को पता चला कि रणबीर कटरीना को भी डेट कर रहे है तो उन्होंने रणबीर के साथ ब्रेकअप कर लिया। ब्रेकअप के बाद दोनों ने 'ये जवानी है दीवानी' और 'तमाशा' जैसी फिल्में साथ में की।

Tags

Next Story