दीपिका पादुकोण से खुलेआम पति रणवीर सिंह को क्या धमकी मिली, जाने

बॉलीवुड के दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) और रणवीर सिंह(Ranveer Singh) की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते है। फैंस के बीच पॉपुलर यह बहुत चर्चित है। आए दिन दोनो सोशल मीडिया(Social Media) पर खूब मस्ती करते रहते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम(Instagram) अकाउंट से एक वीडियो शेयर की है। जिसके कॉमेंट सेक्शन में उन्हें दीपिका से धमकी मिली है। रणवीर सिंह ने वीडियो के साथ कैप्शन भी शेयर किया है। कैप्शन में रणवीर ने लिखा है- 'आप क्या संभावनाएं देखते हैं? मैं सिर्फ संभावनाएं देखता हूं- परिभाषा देखने की, नई जनरेशन को उनकी खुद की संभावनाएं दिखाने की कोशिश और अपनी खुद की स्टोरी लिखने की।'
रणवीर के इस पोस्ट पर दीपिका ने कॉमेंट सेक्शन में धमकी दे डाली है। दीपिका ने कॉमेंट में लिखा है- 'अगर आज आप डिनर के लिए टाइम पर नहीं पहुंचे तो संभावनाएं हैं आपके पिटने की।' दीपिका के इस कॉमेंट को देखकर तो लगता है कि रणवीर अकसर लेट घर आते है। शायद तभी दीपिका से उन्हें डिनर टाइम तक आने की धमकी मिली है।
आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर ने नवंबर 2018 में इटली में शादी की थी। दोनों ने 2013 में 'रामलीला' फिल्म की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे को पसंद करना शुरू किया। धीरे-धीरे ये पसंद मोहब्बत में बदल गई। दोनों ही बॉलीवु़ड में नाम कमा रहे हैं और बड़े स्टार हैं। इसके बाद दोनों ने 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' में साथ काम किया। अब दीपिका और रणवीर 83 फिल्म में साथ नज़र आएंगे। इस फिल्म में रणवीर, कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं और दीपिका, कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का किरदार निभाएंगी। फिल्म में दीपिका का रोल भले ही कम है, लेकिन फैंस दोनों को थिएटर में साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
अब अगर बात दीपिका की करें तो वह शकुन बत्रा की फिल्म में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे लीड रोल में हैं। दीपिका के फैंस उनकी फिल्म पठान का भी इंतजार बहुत बेसब्री से कर रहें है। इस फिल्म में दीपिका के साथ शाहरुख खान और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं। वहीं रणवीर फिल्म सर्कस में नजर आने वाले हैं जिसे रोहित शेट्टी डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म में रणवीर के साथ पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस लीड रोल में हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS