रणवीर सिंह के अलावा ये है दीपिका पादुकोण का न्यू लव, देखकर फैंस हो रहे हैरान

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के चाहने वालों की हर तरफ लाइन लगी हुई है। आज एक्ट्रेस लाखो दिलों पर राज करती है। दीपिका अक्सर अपने फैंस के लिए हमेशा कुछ न कुछ नया शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने फैंस को अपने नए प्यार से मिलवाया है। दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। दीपिका का ये नया प्यार उनके पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) नहीं बल्कि कोई और ही है।
दीपिका पादुकोण ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। दीपिका ने अपने इस स्पेशल पोस्ट से फैंस का ध्यान अपने ओर खींचा है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक मोटिवेशनल मंडे पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने एक एनिमेटेड वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में एक लड़की योगा मैट पर योग करती हुई नजर आ रही हैं। इस लड़की को वीडियों में अलग- अलग आसन करते हुए देखा जा सकता है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए दीपिका ने स्पेशल कैप्शन भी दिया है। कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है, "आई लव.... माय योगा मैट। बस इतना ही। ये ही पोस्ट है।" एक्ट्रेस की इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दीपिका के पोस्ट को अब तक 1.8 मिलियन से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इतना ही नहीं दीपिका के कुछ फैंस ने उनके इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी किये हैं।
वर्कफ्रंट की अगर बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म '83' में अपने पति रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म इंडियन क्रिकेटर कपिल देव (Kapil Dev) के जीवन पर आधारित है जिसमें एक्ट्रे्स कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया (Romi Bhatia) का रोल निभाएंगी। इसके अलावा वह फिल्म 'पठान' (Pathan) में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ नजर आएंगी। इसके साथ ही एक्ट्रेस को ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ फिल्म 'फाइटर' (Fighter) में दिखायी देंगी। इतना ही नहीं दीपिका के पास इस समय कई और फिल्मों के प्रोजेक्ट भी हैं जिनके नाम अभी डिसाइड नहीं किए गए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS